ब्रेकिंग
Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक...
देश

ने मंदिर को बताया मानसिक गुलामी का मार्ग, लालू के घर के बाहर लगे पोस्टर

अभी राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ भी नहीं है, लेकिन देश भर में इसको लेकर राजनीति गर्मा रही है। बिहार में बयानबाजी के बाद अब पोस्टर को लेकर विवाद बन गया है।

ने मंदिर को बताया मानसिक गुलामी का मार्ग।
  1. लालू यादव के घर के बाहर लगा विवादित पोस्टर
  2. सनातर धर्म पर बयानबाजी के बाद इस पोस्टर से बढ़ा सियासत गर्मायी

एएनआई, पटना। अभी राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ भी नहीं है, लेकिन देश भर में इसको लेकर राजनीति गर्मा रही है। बिहार में बयानबाजी के बाद अब पोस्टर को लेकर विवाद बन गया है। राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू यादव के घर के बाहर विवादित पोस्टर लगा दिया। उसमें लिखा है कि मंदिर का मतलब मानसिक गुलामी का मार्ग। उनके इस पोस्टर में लालू यादव, राबड़ी देवी व तेजस्वी यादव की तस्वीर है।

उनके इस पोस्टर के बाद राजनीति शुरू हो गई है। इस पोस्ट को हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी मानी जा रही है। इसको धर्म के खिलाफ बताया जा रहा है। इस पोस्टर के बाद भाजपा ने राजद पर जोरदार हमला किया है।

लालू यादव के घर के बाहर लगा पोस्टर।

सनातन पर कर रहे हमला- सुशील मोदी

भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि ये  गठबंधन के लोग लगातार सनातन पर हमला कर रहे हैं। हिंदू धर्म का अपमान कर रहे हैं। इनमें ईसाई धर्म या इस्लाम के बारे में कुछ भी कहने की हिम्मत नहीं है। जो मन में आता है बोल देते हैं। आज जब देश के करोड़ों लोग राम मंदिर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उस मंदिर को गुलामी का प्रतीक कहना गलत है। जबकि मंदिर सांस्कृतिक मुक्ति का प्रतीक है गुलामी जो इस देश में मौजूद थी।

भगवान राम खुद धरती पर आएं तो…

Related Articles

Back to top button