ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
मध्यप्रदेश

बिजली कटौती और लाइन लास पर ऊर्जा मंत्री की चुप्पी

ग्वालियर। मेंटेनेंस कार्य के नाम पर रोजाना उपभोक्ताओं को पांच से छह घंटे की बिजली कटौती झेलना पड़ रही है। बावजूद प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। लाइन लास के सवाल पर भी ऊर्जा मंत्री चुप्पी साध गए। बिजली के विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की सरकार में दोबारा ऊर्जा मंत्री बने प्रद्युम्न सिंह तोमर से नईदुनिया ने चर्चा की।

ऊर्जा मंत्री तोमर से संधारण कार्य के नाम पर चल रही कटौती पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि कोई टिप्पणी जल्दी नहीं करना चाहता, पहले अपने आपको अपडेट कर लूं। उन्होंने कहा कि भले ही मुझे अनुभव है, लेकिन अब कोई भी बात सोच समझकर की जाएगी। लाइन लास के सवाल पर मंत्री तोमर ने कहा कि हमें क्षेत्र के हिसाब से इसका आंकलन करना होगा। यह देखना भी जरूरी है कि मजदूर बाहुल्य क्षेत्र कौन से हैं। इस मामलों पर विस्तार से चर्चा करेंगे, लेकिन अभी नहीं।

उपभोक्ताओं की संतुष्टि पहली प्राथमिकता रहेगी

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि उपभोक्ताओं की संतुष्टि और बेहतर बिजली सुविधा हमारी प्राथमिकता रहेगी। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि जब भी कोई उपभोक्ता बिजली से जुड़े कार्यों को लेकर अपनी समस्या या काम के लिए बिजली कंपनी के अधिकारियों के पास पहुंचे तो उसके काम का समाधान बिना किसी देरी के हो, जिससे उपभोक्ताओं को कोई असुविधा न हो।

Related Articles

Back to top button