ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
देश

आइएएस अफसर खेमका के फिर कड़े तेवर, मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जांच कमेटी पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। हरियाणा के चर्चित आइएएस अधिकारी अशोक खेमका ने फिर आक्रामक तेवर दिखाए हैं और राज्‍य सरकार के लिए परेशानी पैदा कर दी है। खेमका ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर उस जांच कमेटी की जांच पर सवालिया निशान लगाया है, जो आइएएस अधिकारी जगदीप सिंह के बेटे विश्वजीत सिंह द्वारा खेल कोटे से एचसीएस भर्ती के प्रकरण की जांच को लेकर गठित की गई थी। इस कमेटी में खेल विभाग के प्रधान सचिव, निदेशक तथा हरियाणा लोक सेवा आयोग का एक प्रतिनिधि शामिल था।

खेमका का आरोप है कि जगदीप सिंह ने खेल निदेशक पद के दौरान अपने पुत्र विश्वजीत को ग्रेड ए का सर्टिफिकेट जारी कर दिया, जो कि नियमानुसार ठीक नहीं था। उस सर्टिफिकेट के आधार पर विश्वजीत ने खेल कोटे से एचसीएस की नियुक्ति पा ली। खेमका का कहना है कि जिस विभाग पर उंगलियां उठी हैं वही जांच कैसे करेगा? अपने ही विभाग के कारनामे को गलत कैसे ठहरा पाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से समय मांगा है, ताकि तथ्यों सहित पूरी जानकारी दे सकें।

अशोक खेमका ने कहा कि सरकार अगर इस संदर्भ में कोई कड़ा कदम उठाती है तो उसकी विश्वसनीयता बढ़ेगी। इस मामले में उनका कोई निजी हित नहीं है।  उन्होंने कई तरह के सवाल उठाते हुए कहा कि 12 जून 2018 को सर्टिफिकेट जारी हुआ और एचपीएससी ने उसी तारीख को सर्टिफिकेट चेक कर सही मान लिया।

उन्होंने कहा कि कैसे जगदीप सिंह उत्तराखंड राइफल एसोसिएशन से नेशनल राइफल एसोसिएशन में नामित हो गए थे। क्या उन्होंने इसके लिए सरकार से मंजूरी  ली थी? क्या जिला खेल अधिकारी पर दबाव नहीं बनाया गया? क्या चार साल बाद सर्टिफिकेट जारी करना ठीक था? इसी तरह के कई सवाल उठाते हुए खेमका ने सही तरीके से जांच आर आपराधिक मुकदमे दर्ज करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button