ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में साइबर अटैक निपटने के लिए कार्ययोजना बनाएगी सरकार

 भोपाल। नगरीय निकायों में जलकर, संपत्तिकर सहित अन्य कर जमा करने के लिए लागू ई-नगर पालिका पोर्टल पर साइबर अटैक के बाद सरकार अब ऐसी घटनाओं से निपटने से लिए कार्ययोजना बनाएगी। इसके लिए अपर मुख्य सचिव गृह डा. राजेश राजोरा ने मंगलवार को नगरीय विकास एवं आवास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, साइबर पुलिस, राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम और सूचना अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें साइबर अटैक को रोकने और उसके बाद उठाए जाने वाले कदमों पर विचार किया जाएगा।

बता दें कि 21 दिसंबर को ई-नगर पालिका साफ्टवेयर पर साइबर अटैक हुआ था। इसके माध्यम से भोपाल नगर निगम को छोड़कर 412 निकायों में प्रापर्टी टैक्स, मैरिज सर्टिफिकेट, वाटर कनेक्शन, बिल भुगतान तथा ट्रेड लाइसेंस सहित अन्य सेवाएं आनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराई जाती हैं।

 

साइबर अटैक के कारण नगरीय विकास एवं आवास विभाग के सभी सर्वरों तथा अन्य नेटवर्क को बंद कर दिया गया था और जांच चल रही है। उधर, गृह विभाग ने इस घटना को देखते हुए प्रदेश में साइबर सुरक्षा को लेकर रोकथाम के उपायों पर कार्ययोजना बनाने का निर्णय लिया है।

बैठक में विभाग और विभागाध्यक्ष कार्यालयों में मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी की नियुक्ति, विभिन्न ई-गर्वनेंस परियोजना अंतर्गत संचालित वेबसाइट व पोर्टल के डोमन नेम पंजीयन, साइबर सुरक्षा आडिट की प्रक्रिया और स्थिति आदि पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button