ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
देश

सड़क किनारे खून से सना मिला युवक का शव, हत्‍यारे ने पत्थर से कुचला सिर, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग।  छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह सड़क किनारे खून से सना युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। कपसदा से खपरी मार्ग के बीच में सड़क से 6 फीट की दूरी पर युवक का शव मिला। युवक की किसी ने भारी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की और फरार हो गया। सुबह ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर कुम्हारी थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे। फिलहाल घटन की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह कुम्हारी पुलिस को सूचना मिली कि खपरी-कपसदा मार्ग के बीच में युवक का शव पड़ा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि 8:30 से 9 बजे के बीच पुलिस को सूचना मिली थी। भारी पत्थर से युवक का सिर कुचल दिया गया है जिससे उसकी मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने मृतक की पहचान गोपाल सोनवानी निवासी ग्राम कपसदा के रूप में किया है।

परिजनों को सूचना दे दी गई। पुलिस को आशंका है कि रात को युवक की हत्या की गई। शव सड़क से 6 फीट की दूरी पर पड़ा मिला। मृतक के ऊपर पत्थर पड़ा हुआ है। फिलहाल मामले की जांच जा रही है।

Related Articles

Back to top button