ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
मध्यप्रदेश

रिफिलिंग के लिए कमरे में छि‍पा रखे थे गैस सिलेंडर, केस दर्ज, अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन

खंडवा। घासपुरा में हुए गैस सिलेंडर अग्निकांड के बाद प्रशासन अवैध रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ सख्त है। प्रशासन की कार्रवाई जारी है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने मुखबिर की सूचना पर पंधाना में कार्रवाई की। यहां प्रेम नगर नवोदय विद्यालय के सामने वार्ड क्रमांक 14 तहसील पंधाना के निवासी अतीक शाह द्वारा गैस के अवैध भंडारण की जांच की गई। यहां कमरे में अवैध गैस सिलेंडर रिफलिंग के लिए छि‍पाकर रखे गए थे। यहां से अधिकारियों ने गैस सिलेंडर जब्त किए। आरोपित के विरोध पंधाना थाने में केस दर्ज करवाया गया है।

मौके पर सिलेंडरों की गिनती की गई

जानकारी अनुसार मौके पर सिलेंडरों की गिनती कराई गई। जिसमें 19 किलो गैस क्षमता का एक व्यावसायिक सिलेंडर, 14.2 किलो गैस क्षमता के 38 घरेलू गैस सिलेंडर, पांच किलो गैस क्षमता के चार सिलेंडर एवं दो किलो गैस क्षमता का एक सिलेंडर इस प्रकार कुल 45 एलपीजी गैस सिलेंडर रखे पाए गए।

अवैध रूप से किया था भंडारण

अवैध रूप से भंडारित पाए गए सिलेंडरों के संबंध में पूछताछ की जाने पर अतीक शाह द्वारा कोई भी समाधान कारण जवाब नहीं बताया गया। न ही कोई दस्तावेज या अभिलेख प्रस्तुत किए गए। तदुपरांत मौके पर समीप की शिवम् इंडेयन गैस एजेंसी के प्रोप्राइटर संतोष हिरवे को बुलाया गया। सिलेंडरो के वजन कराया जाकर उनके एसआर नंबर सूची तैयार कराई गई।

Related Articles

Back to top button