ब्रेकिंग
शिवपुरी के कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा जहरीला कोबरा: पकड़ते ही मुंह से उगला चंदन गोहेरा, सर्प मित्र ने... उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर लिखी किताब, 'नए भारत के चाणक्य' नाम से गरमाई सियासत मंडला में राशन वितरण का अनाज बर्बाद: कीट नियंत्रण फेल होने से गोदाम में कीड़े लगे, स्टेट सिविल कॉरपो... जबलपुर में देशभक्ति का अनूठा जुनून: उफनती नर्मदा नदी में एक हाथ में तिरंगा थामकर 7 किमी तैरे तैराक, ... मध्य प्रदेश के धार का प्रसिद्ध 'बाग प्रिंट' पहुंचा राष्ट्रपति भवन, 'एट होम' समारोह की बढ़ाएगा शोभा बालाघाट के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी और मलेरिया का कहर: डेढ़ माह में मासूमों की मौत, स्कूल ... जब क्लास में 'गुरुजी' बने गुना कलेक्टर: किशोर कन्याल ने ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को पढ़ाया पाठ, सिखाया '... इंदौर: नगर निगम ARO जितेंद्र पांडे के ठिकानों पर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 31 साल की नौकरी में बना... एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा...
देश

राहुल गांधी ने बदला अपनी यात्रा का नाम, 6700 किमी का रूट, 14 जनवरी से होगी शुरू

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का नाम बदल गया है। अब यात्रा का नाम ‘भारत जोड़ो न्याया यात्रा’ होगा। कांग्रेस सांसद गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की बैठक में ये निर्णय लिया गया। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता उपस्थित रहे।

जयराम नरेश ने दी जानकारी

बैठक के बाद जयराम नरेश ने पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस मीटिंग में 2024 के इलेक्शन की तैयारी और मणिपुर से मुंबई के बीच निकाली जाने वाली यात्रा पर चर्चा हुई।

“भारत जोड़ो न्याय यात्रा” का रूट मैप 🛣️

📍मणिपुर से मुंबई (14 जनवरी-20 मार्च)

• मणिपुर | 107 किमी | 4 जिला

• नागालैंड | 257 किमी | 5 जिला

• असम | 833 किमी | 17 जिला

• अरुणाचल प्रदेश | 55 किमी | 1 जिला

• मेघालय | 5 किमी | 1 जिला

• पश्चिम बंगाल | 523 किमी | 7 जिला

• बिहार… pic.twitter.com/e36euo8qcM

— Congress (@INCIndia) January 4, 2024

भारत जोड़ो यात्रा से बदला देश का माहौल

जयराम नरेश ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक चार हजार किमी लंबी भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई थी। इस यात्रा ने पूरे देश का माहौल बदल दिया। पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी। उन्होंने कहा, ‘ये यात्रा कांग्रेस और देश के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई।’

यात्र का नाम भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगा

कांग्रेस नेता ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष और सभी नेताओं की सहमति से निर्णय लिया गया कि यात्रा का नाम भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगा। राहुल गांधी यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे।

Related Articles

Back to top button