ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

छेड़खानी के बाद पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास, आरोपित को दौड़कर पकड़ा

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाले युवक ने नाबालिग से छेड़खानी की। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को उसके घर के पास पकड़ लिया। गणेश नगर के पास आरोपित युवक पुलिस गिरफ्त से भागने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
सिरगिट्टी थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग ने अपनी मां के साथ थाने आकर छेड़खानी की शिकायत की। पीड़ित ने बताया कि चुचुहियापारा गणेश नगर स्थिम महामाया मंदिर के पास रहने वाले युवक ने शादी करने की बात कहते हुए उसका हाथ पकड़कर छेड़खानी की। नाबालिग ने इसका विरोध किया। साथ ही स्वजन को इसकी शिकायत करने कहा। इस पर युवक ने प्यार करने की भी बात कही।
शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। इस पर युवक अपने घर से फरार हो गया। इस पर पुलिस उसकी पतासाजी कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि युवक शहर से बाहर जाने की तैयारी कर रहा है। वह अपने घर के पास ही छिपा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिसकर्मी उसे हिरासत में लेकर थाने आ रहे थे। इसी बीच वह हाथ छुड़ाकर भागने की कोशिश करने लगा।
इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद उसे थाने लाकर गिरफ्तार किया। आरोपित युवक को न्यायालय में पेश किया गया है। कार्रवाई के दौरान टीम में थाना प्रभारी फैजुल शाह, महिला प्रधान आरक्षक रीना प्रधान, महिला आरक्षक प्रीति शर्मा, धनराज कुंभकार, रंजीत खलखो शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button