ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

दुष्कर्म के मामले में पीड़ित के आवेदन पर नहीं हुई सुनवाई, एसपी ने लगाई फटकार

बिलासपुर। चकरभाठा क्षेत्र में घर में घुसकर युवक महिला से दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। इस दौरान साथ सो रहा पति और उसके बच्चे जाग गए। पति के विरोध करने पर युवक ने उससे मारपीट की। इसके बाद पति और उसके बच्चों को कमरे में बंद कर दिया और महिला को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को हिरासत में लिया है। वहीं, मामले की जानकारी लेने पर एसपी दीपक झा को पता चला कि आरोपित ने पीड़ित को जबरिया अपने घर की छत पर लेजाकर दुर्ष्कम किया है। पीड़ित के आवेदन के आधार पर थाना प्रभारी और विवेचक ने अपहरण का मामला दर्ज नहीं किया है। इस पर एसपी ने थाना प्रभारी सुनील तिर्की और विवेचक को फटकार लगाई है।

चकरभाठा क्षेत्र में रहने वाली 32 वर्षीय विवाहित ने दुष्कर्म की श्ािकायत की है। पीड़ित ने बताया कि गुस्र्वार की रात वह अपने पति और बच्चों के साथ घर में सो रही थी। इस बीच चकरभाठा विकास नगर में रहने वाला संजय बलेचा उनके घर में घुस आया। उसने सो रही महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान महिला और साथ में सो रहा पति जाग गए। इस पर युवक ने महिला की पिटाई कर दी। मारपीट के बीच महिला के दो बच्चे भी जाग गए। आरोपित ने मारपीट कर महिला के पति और उसके दोनों बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद महिला को जबरन अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़ित ने घर आकर अपने पति और बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद पति के साथ थाने पहुंचकर मामले की श्ािकायत की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button