ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
देश

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले, मुझे निमंत्रण मिला है, जल्द फैसला लूंगा कि क्या करना है

नई दिल्ली। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय नजदीक आ रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी अभी भी इस बात को लेकर असमंजस में है कि इस कार्यक्रम में शामिल होना है या नहीं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज कहा है कि मुझे अयोध्या में राम मंदिर के ‘प्राणप्रतिष्ठा’ समारोह के लिए निमंत्रण मिला है। मैं जल्द से जल्द निर्णय लूंगा कि क्या करना है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो लॉन्च

 

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस मुख्यालय में आज ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का लोगो लॉन्च किया। इस दौरान ही खरगे ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का मुझे न्योता मिला है, लेकिन इस संबंध में जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा। खरगे ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में बताया कि राहुल गांधी की यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर के इंफाल से शुरू होगी और 15 राज्यों से होते हुए मुंबई में खत्म होगी।

खरगे बोले, इस यात्रा के अलावा कोई रास्ता नहीं

खरगे ने भाजपा के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि हम जनता के बीच में जाकर अपने मुद्दे रखेंगे। कांग्रेस पार्टी के पास इस यात्रा के अलावा कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘हमने संसद में बोलने और मुद्दे उठाने का प्रयास किया था, लेकिन केंद्र सरकार हमें कोई अवसर नहीं दे रही है। देश के राजनीतिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि 146 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी समुद्र तट पर गए और फोटो सेशन कराया, तैराकी की। मंदिर निर्माण स्थल पर तस्वीरें खिंचवाईं या केरल और मुंबई चले गए, लेकिन ये महान व्यक्ति मणिपुर क्यों नहीं गए?’ उन्होंने नए श्रम कानूनों, आपराधिक कानूनों को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

Related Articles

Back to top button