ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, सुप्रीम कोर्ट में रोक लगाने की याचि... गांदरबल में बड़ा हादसा! अमरनाथ श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 39 यात्री घायल; सेना ने चलाया रेस... लखनऊ में दरोगा ने काटा बिजली कर्मी का ₹6000 का चालान, गुस्साए कर्मचारियों ने थाने-चौकी की काटी बिजली... श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान! रवींद्र जडेजा की वापसी, सारांश जैन को मिला ... थलपति विजय की 'जन नेता' ने मंडे टेस्ट किया पास! 5वें दिन की इतनी कमाई, 300 करोड़ क्लब से बस इतनी दूर अमेरिका और ईरान की जंग से दहला मध्य पूर्व, अमेरिकी हथियारों की खपत के बीच ईरान के प्रॉक्सी नेटवर्क स... BHIM ऐप की मार्केट में धमाकेदार वापसी! 2 सालों में 10 गुना बढ़े मंथली ट्रांजैक्शन, PhonePe-GPay को च... स्मार्टफोन में गूगल मैप्स इस्तेमाल करते हैं? ऑन करें ये 4 सीक्रेट सेटिंग्स, बचेगा पेट्रोल और नहीं कट... मंगलवार को करें हनुमान जी के 5 शक्तिशाली मंत्रों का जप; दूर होंगे रोग, दोष और भय, मिलेगी सुख-समृद्धि नाश्ते की ये गलतियां बढ़ा सकती हैं 'बैड कोलेस्ट्रॉल'! कार्डियोलॉजिस्ट से जानिए दिल को सेहतमंद रखने क...
देश

बिहार में RJD से सीट शेयरिंग पर बात कर रही कांग्रेस, लेकिन JDU से नहीं, जानिए कारण

नई दिल्ली। विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. में सीट शेयरिंग पर अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है। ताजा खबर यह है कि कांग्रेस रविवार से सीट शेयरिंग पर साथी दलों से बातचीत शुरू होने जा रही है। शुरुआत बिहार से होगी।

कांग्रेस के नेता मुकुल वासनिक के दिल्ली वाले निवास पर जुटेंगे। यहां से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पटना में बैठे आरजेडी के नेताओं से बात होगी।

अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी सीट शेयरिंग (Seat Sharing) इतनी आसान नहीं होगी। कारण यहां जदयू (JDU) और आरजेडी (RJD) के रूप में दो बड़ी क्षेत्रीय पार्टियां हैं।

बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीट हैं। इसमें से 17-17 सीट पर जदयू और आरजेडी ने पहले ही दावा ठोंक दिया है। नीतीश कुमार और लालू यादव की पार्टी का मानना है कि बिहार में कांग्रेस को सिर्फ 5 सीट पर चुनाव लड़ना चाहिए। देखनी यही है कि क्या कांग्रेस इतना बड़ा त्याग करती है या नहीं।

गठबंधन में RJD-कांग्रेस को एक मान रही JDU

बिहार की राजनीति दिलचस्प है। विपक्षी दलों के गठबंधन में भी ऐसा है। कांग्रेस सीट शेयरिंग के लिए बात कर रही है, लेकिन उसकी बात सिर्फ लालू की पार्टी आरजेडी से हो रही है। इसमें जदयू शामिल नहीं है।

दरअसल, जदयू का मानना है कि उसके लिए गठबंधन में कांग्रेस, आरजेडी का एक हिस्सा है। यही कारण है कि नीतीश की पार्टी ने गठबंधन में अपने हिस्से की 17 सीट मांग ली है, शेष 23 में से आरजेडी के ऊपर है कि वो कांग्रेस या अन्य छोटे दलों (माले, सीपीआई) को कितनी सीट देती है।

क्या चार सीट पर मानेगी कांग्रेस

आरजेडी के नेता कांग्रेस के लिए चार सीट छोडऩा चाहते हैं। ये सीट भी ऐसी हैं जहां भाजपा मजबूत है। देखना यही है कि क्या कांग्रेस चार सीट पर मानेगी या नहीं

उत्तर प्रदेश में भी सीट शेयरिंग पर माथापच्ची जारी है। इस बीच, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सीटों के बंटवारे पर कोई विवाद नहीं है और सही समय पर ऐलान कर दिया जाएगा।

वहीं इंडिया गठबंधन में बसपा को शामिल करने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव बाद उनकी गारंटी कौन लेगा

Related Articles

Back to top button