ब्रेकिंग
धार्मिक यात्रा का दुखद अंत: भोपाल के पास खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर से टकराई पिकअप; 5 श्रद्धालुओं ने मौके... सड़क पर शव रख किन्नरों का बवाल: सागर में मर्डर या सुसाइड? जबरन गोमांस खिलाने के आरोपों ने बढ़ाई पुलि... केरल में खेल जगत को लगा सदमा: SAI हॉस्टल में मिली दो महिला खिलाड़ियों की लाश, सुसाइड या साजिश? जांच ... संवैधानिक संकट या सियासी साज़िश? रांची में ED बनाम पुलिस; बाबूलाल मरांडी बोले— 'नहीं सहेंगे बंगाल जै... नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 'लापता' वोटर्स पर एक्शन: 1.76 लाख लोगों को नोटिस भेजेगा प्रशासन, पेशी के बाद ह... BMC इलेक्शन 2026: मतदान केंद्र पर फिल्मी सितारों की कतार, सुनील शेट्टी के 'खास मैसेज' ने युवाओं में ... काव्या मारन का मास्टरस्ट्रोक: जिस खिलाड़ी पर लगाया दांव, उसने पहले ही मैच में टीम को बना दिया चैंपिय... ईरान का ट्रंप को खौफनाक अल्टीमेटम: सरकारी टीवी पर जारी किया 'डेथ वारंट', लिखा— इस बार गोली सीधे पार ... RBI का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: भारतीय बैंकिंग को मिलेगी नई ऊर्जा, युवाओं के लिए खुलेंगे करियर के हजारों ... Google Gemini हुआ पहले से ज्यादा ‘स्मार्ट’, ऐप में जुड़ा Personal Intelligence फीचर
देश

इंदिरा जयसिंह बोलीं- सोनिया गांधी की तरह दोषियों को माफ कर दें निर्भया की मां

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने निर्भया की मां से सोनिया गांधी के उदाहरण का अुनसरण करते हुए दोषियों को माफ करने का अनुरोध किया। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री  राजीव गांधी की हत्या के मामले में दोषी नलिनी को सोनिया गांधी ने माफ कर दिया था। दिल्ली की एक अदालत द्वारा चार दोषियों की फांसी की तारीख टालने पर निर्भया की मां ने निराशा व्यक्त की। इसके कुछ देर बाद इंदिरा जयसिंह ने उनसे ये अनुरोध किया तो वहीं, प्रतिक्रिया में निर्भया की मां ने कहा कि वह निर्भया के पक्ष में ऐसा कैसे बोल सकती हैं।

इंदिरा जयसिंह ने ट्वीट करके कहा, ‘मैं निर्भया की मां के दर्द से पूरी तरह परिचित हूं। मैं उनसे सोनिया गांधी के उदाहरण का अनुसरण करने का आग्रह करती हूं, जिन्होंने राजीव गांधी की हत्या के मामले में दोषी नलिनी को माफ कर दिया और कहा कि वह मृत्युदंड नहीं चाहती। हम आपके साथ हैं लेकिन मृत्युदंड के खिलाफ हैं।’ 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या में भूमिका के लिए नलिनी को गिरफ्तार किया गया था और उसे दोषी ठहराया गया था।

निर्भया की मां ने अदालतों और सरकार पर निशाना साधा

इससे पहले शुक्रवार को निर्भया की मां ने कहा कि अदालतों और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2012 में जो लोग रैली में भाग लेने गए थे और महिलाओं की सुरक्षा के लिए नारे लगाए थे। वही लोग अपनी राजनीतिक लाभ के लिए मेरी बेटी की मौत के साथ खेल रहे थे। उन्होंने अपने राजनीतिक लाभ के लिए फांसी को रोक दिया है। निर्भया मामले के दोषियों को पहले 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी दी जानी थी, लेकिन अब उन्हें 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी।

दोषियों को फांसी नहीं होती तबतक वह संतुष्ट नहीं होंगी निर्भया की मां 

निर्भया की मां ने कहा कि जबतक दोषियों को फांसी नहीं होती तबतक वह संतुष्ट नहीं होंगी। बता दें कि निर्भया मामले में विनय, अक्षय, पवन और मुकेश को दोषी ठहराया गया है। इन चारों को 16-17 दिसंबर, 2012 की रात को दिल्ली में एक चलती बस में 23 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और अमानवीय यातनाएं देने के लिए फांसी की सजा सुनाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button