ब्रेकिंग
SIR Process in Karnataka: कर्नाटक में एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस के अंदर अंतर्कलह, मंत्रियों के अल... NEET UG Paper Leak Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले पर सुनवाई, 18 नवंबर को ... Cyclone Arnab Rapid Intensification: बंगाल की खाड़ी में खतरनाक रूप ले रहा चक्रवात 'अर्णब', वैज्ञानिक... Rajesh Khanna Case Supreme Court Verdict: अनीता आडवाणी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजेश खन्ना के साथ ... Barmer Panchayat Election Controversy: नामांकन खारिज होने के बावजूद शख्स ने लड़ा चुनाव और बन गया सरप... Purnia News: अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पूर्णिया में पत्नी औ... Gorakhpur Encounter News: महिला को बाइक से धक्का देकर मारने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, गिरफ्त... Karwa Chauth 2026: अपनों से दूर भरतपुर के ‘अपना घर आश्रम’ में 212 मानसिक रूप से स्वस्थ महिलाएं रखेंग... Samastipur Viral Video: बिहार के समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर भरने का वीडियो वायरल... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में पत्नी ने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजि...
मनोरंजन

बिग बाॅस के घर से निकलते ही अनुराग डोभाल का फूटा गुस्सा, बोले – “मुझे दो दिन तक टॉर्चर किया गया”

इंदौर। यूट्यूबर और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके अनुराग डोभाल कुछ समय पहले ही घर से बेघर हुए हैं। बिग बॉस 17 में उन्हें कई बार सलमान खान और बिग बाॅस के खिलाफ जाते देखा गया है। घरवालों के साथ-साथ दर्शकों को भी अनुराग का ये बिहेवियर पसंद नहीं आया था। वहीं, बीते दिनों घरवालों की वोटिंग से अनुराग को घर से बेघर कर दिया गया। अब शो से बाहर आने के बाद उन्होंने बिग बॉस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर शो से बाहर आने के बाद एक व्लाॅग शेयर किया है।

बिग बाॅस ने किया टॉर्चर

अनुराग डोभाल ने अुने यूट्यूब चैनल यूके राइडर 07 पर एक वीडियो शेयर कर बिग बाॅस को एक्सपोज किया है। उन्होंने कहा है कि शो में उनका सफर खत्म होने के बाद जब वे बाहर आए, तो उन्हें दो दिनों तक अपने परिवार से बात नहीं करने दी गई थी। जिसके कारण वे काफी परेशान हो गए थे। वे कहते दिख रहे हैं कि बिग बाॅस ने उन्हें टॉर्चर किया। उन्होंने बताया, “बिग बॉस से निकलने के बाद मुझे जिस होटल में रखा गया था, मुझे दो दिन तक मेरे घरवालों से कोई काॅन्टैक्ट नहीं करने दिया गया था। शो खत्म हो गया था, लेकिन उसके बाद भी मुझे लग रहा था कि यार यह मुझे कितना टॉर्चर कर रहे हैं।”

दो दिनों तक नहीं करने दिया कॉन्टैक्ट

“मैं वैसे ही तीन महीने एक ऐसी जगह बिताकर आया था, जहां मेरा दुनिया से कोई काॅन्टैक्ट नहीं था।” बिना मोबाइल के रहना उनके लिए काफी मुश्किल था और उन्हें सुसाइड का ख्याल आ गया था। उन्होंने कहा, “मेरे मां बाप से कोई काॅन्टैक्ट नहीं था। इन्होंने दो दिन तक मुझे मेरी फैमिली से दूर रखा। ना ही इन्होंने मुझे मेरे फैमिली से बात करने दी। ना ही मुझे मेरा फोन दिया। मैं जब होटल में दो दिन रहा, तो मुझे सुसाइड का ख्याल आया। मैं सोच रहा था कि मैंने ऐसा क्या ही कर दिया कि मैं अब तक यह सजा भुगत रहा हूं।

भगवान जी मुझे थोड़ी सद्बुद्धि दी है, इसलिए मैंने उस होटल के अंदर कोई गलत कदम नहीं उठाया। इतने लंबे समय तक दुनिया के साथ कटऑफ रहने के बाद जब बाहर आया, उसके बाद भी उन्होंने मुझे मेरी फैमिली से मिलने नहीं दिया।”

Related Articles

Back to top button