ब्रेकिंग
Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर Allahabad High Court on Halala: हलाला के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट बोला- पर्सनल लॉ अपराध से न... Mumbai Mankhurd Building Collapse: मानखुर्द में 3 मंजिला इमारत ढही, 5 बच्चों और महिला की मौत 24 रुपये के लिए 5 साल की कानूनी लड़ाई: खाली बाम मिलने पर उपभोक्ता ने कंपनी को चखाया मजा, मिला 40 हजा... 'भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित जीवन': पीएम मोदी ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद Maharashtra Weather Updates: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन, रेल यातायात ठप और ठाणे में रेड अलर्ट Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे और नए महासचिव पर होगा...
देश

कांग्रेस शीर्ष नेतृत्‍व पर बिफरे कपिल सिब्‍बल, कहा- चुनाव में हार इनके लिए सामान्‍य घटना

नई दिल्‍ली। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता कपिल सिब्बल ने बिहार चुनाव में कांग्रेस पार्टी के खराब प्रदर्शन का जिम्‍मा शीर्ष नेतृत्व पर फोड़ते हुए करारा हमला किया है। उन्‍होंने यह भी कहने में गुरेज नहीं की कि शायद हर चुनाव में हार को ही कांग्रेस ने अपनी नियति मान ली है। सिब्‍बल से पहले यही सुर बिहार कांग्रेस के बड़े नेता तारिक अनवर का भी था। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में पार्टी के हार को लेकर मंथन आवश्‍यक है। वहीं राजद के भी वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने इशारों-इशारों में कहा था कि देशभर में अपने गठबंधन सहयोगियों पर कांग्रेस बोझ बनती जा रही है और यही वजह है कि हर जगह गठबंधन का खेल खराब हो रहा है।

एक अंग्रेजी अखबार के साथ साक्षात्‍कार में सिब्बल ने कहा, ‘बिहार चुनाव व उपचुनावों में हार को लेकर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से कोई राय सामने नहीं आया है। शायद उन्हें लगता हो कि सब ठीक है और इसे सामान्य घटना ही माना जाना चाहिए।’ सिब्बल से सवाल था कि क्या आपको लगता है कि कांग्रेस नेतृत्‍व एक और हार को सामान्य घटना मान रही है? उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता। मैं सिर्फ अपनी बात कर रहा हूं। मैंने शीर्ष नेतृत्‍व की ओर से कुछ नहीं सुना, इसलिए मुझे नहीं पता। मुझ तक सिर्फ नेतृत्व के आस-पास के लोगों की आवाज पहुंचती है। मुझे सिर्फ इतना ही पता होता है।’ इस इंटरव्‍यू को कांग्रेस नेता कपिल सिब्‍बल ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर भी किया है।

Related Articles

Back to top button