ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
देश

महाराष्ट्र में खुले सभी धार्मिक स्थलों के द्वार, सुबह ही मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु

महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के कारण बंद सभी धार्मिक स्थल आज से यानि कि 16 नवंबर से खुलने जा रहे हैं। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार ने मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे, दरगाह सबको खोलने की इजाजत दे दी है श्रद्धालुओं को कोविड नियमों का पालन करना होगा। धार्मिक स्थलों में मास्क पहनना जरूरी होगा और साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखना होगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार दिवाली वाले दिन घोषणा करते हुए कहा था कि कोरोना वायरस के कारण मार्च से बंद सभी पूजा स्थलों को सोमवार से खोला जाएगा।

ठाकरे ने दीपावली के शुभ अवसर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि महामारी कोरोना वायरस अभी हमारे बीच से गई नहीं है, इसलिए लोगों को पूजा स्थलों पर कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का अनुशासन का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे होली, गणेश चतुर्थी, नवरात्र और पंढरपुर वारि (वार्षिक तीर्थयात्रा) मनाते समय लोगों ने अनुशासन और संयम का लोगों ने पालन किया तथा अन्य धर्मों के अनुयायियों ने भी कोरोना सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए ईद, माउंट मेरी त्योहार जैसे त्योहार मनाए, अभी लोगों को अनुशासन का पालन करना होगा।

ठाकरे ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण पूजा स्थल और प्रार्थना स्थल बंद जरूर हुए थे लेकिन ईश्वर डॉक्टर, नर्स और अन्य स्वास्थ्य से जुड़े कर्मचारियों के रूप में लोगों का ध्यान रख रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों को भीड़ नहीं करना है और सामाजिक दूरी के साथ-साथ मास्क लगाना जरूरी है। यदि हम अनुशासन का पालन करेंगे तभी ईश्वर का आशीर्वाद भी मिलेगा।

Related Articles

Back to top button