ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...
देश

स्मृति ईरानी ने अपनी छुपी प्रतिभा को सोशल मीडिया पर किया उजागर, बोलीं- वो भी दिन थे…!

नई दिल्‍ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली अमेठी लोकसभा सीट से हराकर सबको चौंका दिया था। इससे पहले वह एक बेहतरीन एक्‍ट्रेस रही हैं, यह सभी जानते हैं। अब उन्‍होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक छुपी प्रतिभा को उजागर किया है। स्‍मृति ईरानी ने बताया कि वह एक अच्‍छी चित्रकार भी हैं।

स्‍मृति ईरानी ने हाल ही में फोटो शेयरिंग एप पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह चित्रकारी करती नजर आ रही हैं। फोटो को ध्‍यान से देखें, तो पता चलता है कि वह पूरा ध्‍यान लगाकर पेंटिंग कर रही हैं। वह जो पेंटिंग बना रही हैं, वो लगभग पूरी हो चुकी है। इस पेंटिंग को देखकर पता चलता है कि वह अच्‍छी चित्रकार हैं। इस फोटो के कैप्‍शन में उन्‍होंने लिखा है- एक समय था, जब मैं पेंटिंग के लिए जानी जाती थी। स्‍मृति ईरानी के इस फोटो पर काफी लोगों के कमेंट्स आए हैं। इनमें ज्‍यादातर उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि स्‍मृति का जन्म 23 मार्च 1976 को दिल्ली में एक साधारण परिवार में हुआ था। दिल्‍ली में ही उन्‍होंने अपनी पढ़ाई पूरी की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स के प्रचार से लेकर मिस इंडिया प्रतियोगिता की कंटेस्‍टेंट भी बनीं। मॉडलिंग में प्रवेश करने से पहले, वह मैकडॉनल्ड्स में वेट्रेस और क्लीनर के पद पर कार्य कर चुकी हैं। एक्टिंग करने की इच्‍छा लेकर स्मृति ईरानी मुंबई चली आईं। यहां उन्होंने टीवी सीरियल ‘क्‍योंकि सास भी कभी बहू थी’ में ‘तुलसी’ का केन्द्रीय किरदार निभाया और घर-घर में पहचानी जाने लगीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button