ब्रेकिंग
Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ...
देश

बिहार के शिक्षा मंत्री का बयान, ‘मानसिक गुलामी की ओर ले जाएगा मंदिर, RJD विधायक बोला, भाजपा करवा सकती है ब्लास्ट

पटना। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख जैसे-जैसी नजदीक आ रही है, वैसे ही सियासत भी गर्म हो रही है। ऐसे में कुछ नेता काफी विवादित बयान देने से भी चूक नहीं रहे हैं। अब बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि मंदिर का रास्ता मानसिक गुलामी की ओर लेकर जाएगा और ऐसे में लोगों को अक्षत देने वालों से बचना चाहिए और बाबा साहब की विचारों पर चलना चाहिए।

एकलव्य का बेटा अब नहीं करेगा अंगूठा दान

बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर ने सावित्री बाई फुले जयंती समारोह में रविवार को डेहरी में कहा कि सावित्री बाई फुले ने देश में महिलाओं व अनुसूचित जाति के बीच शिक्षा का अलख जगाया था। उन्होंने कहा कि अब एकलव्य का बेटा अंगूठा दान नहीं देगा, जवाब देगा। शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो। डॉ. चंद्रशेखर ने कहा कि हम नौकरी बांट रहे हैं। बिहार में बीते 1 साल में 5 लाख से ज्यादा नौकरी दी गई है। डॉ. चंद्रशेखर ने आगे कहा कि आज गांव-गांव अक्षत पहुंचाया जा रहा है। क्या इससे आपके बेटे चपरासी से कलेक्टर बन जाएंगे।

राजद विधायक बोला, भाजपा करा सकती है ब्लास्ट

इसी बीच राजद के अतरी विधायक अजय सिंह का भी बयान कफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस विवादित वीडियो में अजय सिंह कह रहे हैं कि BJP अयोध्या में ब्लास्ट करवा सकती है और पाकिस्तानी आतंकी पर आरोप लगा सकती है। अजय सिंह ने यह बयान नीमचक बथानी में रविवार को दिया। अजय सिंह ने कहा कि हमें डर है कि अयोध्या में भाजपा जितनी भीड़ जमा करवा रही है, अपने ही लोगों में ब्लास्ट करवा दें और बाद में बोलेंगे कि यह पाकिस्तान की ओर से किया गया आतंकवादी हमला है और मुसलमान लोगों की सब देन है।

Related Articles

Back to top button