ब्रेकिंग
Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ...
मध्यप्रदेश

सोशल मीडिया पर वायरल हुए स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन को ट्रांसपोर्ट संगठनों ने बताया फर्जी

इंदौर। हिट एंड रन कानून के विरोध में नए साल की एक पहली तारीख से ड्राइवर हड़ताल पर चले गए थे। इसके बाद ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पदाधिकारी की दिल्ली में गृह मंत्रालय के सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। यहां से कानून को बिना विमर्श के लागू नहीं करने के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई थी।

विगत दिनों सोशल मीडिया पर 7 जनवरी से स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन शुरू करने का मैसेज वायरल हो रहा था। इसको ट्रांसपोर्ट संगठनों ने फर्जी बताते हुए, अफवाहों पर ड्राइवरों को ध्यान नहीं देने की अपिल की। इसका नतीजा यह हुआ कि ड्राइवर वाहनों से नहीं उतरे।

दिल्ली में सरकार ने ड्राइवरों और ट्रांसपोर्ट संगठनों की बात मानते हुए हिट एंड रन कानून को फिलहाल लागू नहीं करने का अश्वासन दिया है। इसके बाद ड्राइवरों का विरोध प्रदर्शन खत्म हो गया था। विगत सप्ताह से ड्राइवर वाहनों पर लौट आए थे। शहर के सभी बस स्टैंड से बसों का संचालन लगातार किया जा रहा था। तीन दिन से सोशल मीडिया और वाट्सअप ग्रुपों पर स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन का मैसेज वायरल हो रहा था। इसको लेकर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने ट्रांसपोर्ट से संपर्क किया।

आरटीओ प्रदीप कुमार शर्मा का कहना है कि सभी संगठनों ने मैसेज को फर्जी बताया। ट्रक एन्ड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सीएल मुकाती का कहना है कि सोशल मीडिया पर फर्जी मैसेज चल रहा है। हमने सभी ड्राइवरों से अपील की है कि ऐसा कोई आंदोलन शुरू नहीं हो रहा है। आप अपने वाहन चलाते रहे। सरकार ने बिना चर्चा के कानून लागू नहीं करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button