ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
उत्तरप्रदेश

विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में अचानक पहुंचे भाजपा विधायक ,अव्यवस्था देखकर कलेक्टर और सीईओ को लगाया फोन, कह दी यह बड़ी बात…

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा में विधायक उमाकांत शर्मा पहुंचे और यहां पर अव्यवस्था देखकर वह नाराज हो गए। उन्होंने मंच से ही कलेक्टर और जनपद सीईओ को फोन लगा दिया। आपको बता दें कि धनोड़ा ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा पहुंचे थे। यहां पर पीएचई और खाद्य विभाग का कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम तो थी लेकिन उनके पास प्राथमिक उपकरण नहीं थे इसको देखकर विधायक नाराज हो गए।

विधायक उमाकांत शर्मा ने मंच से ही जनपद सीईओ वंदना शर्मा और कलेक्टर उमाशंकर भार्गव को फोन लगाकर अपनी नाराजगी जाहिर की है इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रशासन इस यात्रा की व्यवस्था करे और पहले से प्रचार प्रसार कर लोगों की समस्याओं को चिन्हित कर लें। इस दौरान विधायक ने मौके पर मौजूद लोगों की समस्याओं को सुना और समस्याओं के निराकरण का भी आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button