ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

गिड़गिड़ा रहा मालदीव, टूरिज्म बॉडी ने भारतीयों को बताया – भाई-बहन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के बाद मालदीव को बहुत पछतावा हो रहा है। सरकार ने भले ही दोषी मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया हो, लेकिन भारतीयों का गुस्सा नहीं थमा रहा है।

ताजा खबर यह है कि मालदीव की टूरिज्म बॉडी ने भारतीय टुअर ऑपरेटर इजी माय ट्रिप से अपील की है कि वह मालदीव के लिए फ्लाइट की बुकिंग चालू कर दे। साथ ही भारतीयों को अपना भाई और बहन बताया है।

मालदीव एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटर्स (माटाटो) ने ईजमायट्रिप से कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मालदीव के लोगों की भावनाओं को प्रतिबिंबित नहीं करती है।

ईजमायट्रिप के सीईओ निशांत पिट्टी को संबोधित करते हुए माटाटो ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि मालदीव की अर्थव्यवस्था के लिए भारतीय पर्यटकों का बहुत महत्व है। कोरोना काल के बाद मालदीव आने वाले विदेशियों में भारतीयों की संख्या सबसे ज्यादा है।

भारत और मालदीव के संबंधों की दुहाई देते हुए माटाटो ने आगे लिखा, ‘स्थायी मित्रता और साझेदारी के लिए हम हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।’

क्या है भारत बनाम मालदीव विवाद

पीएम मोदी ने पिछले दिनों मालदीव का दौरा किया था। इस दौरान मालदीव के सुंदर समुद्र तट से उनकी तस्वीरें सामने आई थीं। जैसे ही ये तस्वीरें वायरल हुईं, मालदीव के नेताओं को मिर्ची लग गई।

कुछ नेताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर दी। इसके बाद से भारतीयों में गुस्सा है और मालदीव जाने के बाद लक्षद्वीप जाने की अपील की जा रही है। इसके बाद से मालदीव के होश उड़े हैं, क्योंकि वहां की अर्थव्यवस्था टूरिज्म पर टिकी है, जिनमें से सबसे ज्यादा रेवेन्यू भारतीयों से मिलती है।

Related Articles

Back to top button