ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
व्यापार

महाराष्ट्र के चुनावी नतीजे सामने आने के बाद इतना महंगा हुआ गोल्ड, जानें आज का ताजा भाव

महाराष्ट्र में कल यानी शनिवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए, जिसमें महायुति की सरकार बन गई है. महाराष्ट्र में चुनावी हलचल के बीच गोल्ड के रेट में भी उछाल आया है. शनिवार को मुंबई में 24 कैरट सोने की कीमत में 870 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी.

एक्सपर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के नतीजों का असर गोल्ड रेट पर देखने को मिल सकता है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सोने की कीमतों में सोमवार को और उछाल आ सकता है. मुंबई में सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 78857.0 रुपये है. जो एक दिन पिछले 10 ग्राम के लिए 77657.0 रुपये थी.

मुंबई में चांदी की कीमत

मुंबई में आज चांदी की कीमत 94300.0 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो एक दिन पहले 94500.0 रुपये प्रति किलोग्राम थी. वहीं पिछले हफ्ते की बात करें तो चांदी की कीमत 91900.0 रुपये प्रति किलोग्राम थी.

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में आज सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 79003.0 रुपये है, जो एक दिन पहले 77803.0 रुपये था. वहीं पिछले हफ्ते सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 75823.0 रुपये था.

दिल्ली में आज चांदी का भाव 95000.0 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो एक दिन पहले 95200.0 रुपये प्रति किलोग्राम था, जबकि पिछले सप्ताह चांदी का भाव 92600.0 रुपये प्रति किलोग्राम था.

चेन्नई में सोने का भाव

चेन्नई में आज सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 78851.0 रुपये है, जो एक दिन पहले 10 ग्राम के लिए 77651.0 रुपये थी, और पिछले सप्ताह की सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 75671.0 रुपये थी.

चेन्नई में चांदी की कीमत

चेन्नई में आज चांदी की कीमत 103600.0 रुपये प्रति किलोग्राम है. जो एक दिन पहले 103600.0 रुपये प्रति किलोग्राम थी, और पिछले सप्ताह 101700.0 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी.

Related Articles

Back to top button