ब्रेकिंग
Ranchi Police Action: जमशेदपुर हादसे के बाद अलर्ट पर रांची पुलिस, NH और रिंग रोड पर रातभर चला चेकिंग... Ophthalmological Conference Ranchi: 5वीं मिड-टर्म कॉन्फ्रेंस का आगाज, AI और रोबोटिक सर्जरी पर हुआ मं... Indore Jhanki Results: अनंत चतुर्दशी चल समारोह में राजकुमार मिल की झांकी प्रथम, देखें विजेताओं की पू... Bhopal News Today: फाइव स्टार होटलों में ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़; फूड विभाग के छापे में सड़े मशर... IMD Weather Forecast: सितंबर के आखिरी हफ्ते में फिर सक्रिय हुआ मानसून, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में डिप्रे... Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्...
मध्यप्रदेश

सिवनी में खाद्य तेल के नाम पर धोखाधड़ी, दो आरोपित गिरफ्तार

सिवनी। वर्तमान समय यह देखा जा रहा है कि बाहरी व्यक्तियाें द्वारा शहर में आकर शहर के व्यापारीगणाें से व्यापार के नाम से अपना विश्वास बनाया जाता है, बाद में विश्वास का लाभ उठाकर व्यापरियाें से धोखाधड़ी की जा रही है।इसी तरह के मामले का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शहर के व्यापारियों से मिली शिकायत के बाद खाद्य तेल के व्यापार पर धोखाधड़ी करने वाले यूपी के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।इस मामले में एक आरोपित फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपितों के पास से विभिन्न कंपनी के खाद्य तेल बरामद किए गए हैं।

व्यापारियों ने की थी शिकायत

बुधवार को कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी गुरूदत्त शर्मा ने बताया है कि चार जनवरी को शुभम सेवलानी व अन्य चार व्यापारियाें ने सूचना दी थी कि गूंगासेठ मुर्रा वाले के बाजू में राज इंटरप्राईजेस नाम से उत्तरप्रदेश के रहने वाले तीन लोग मनोज प्रजापतिं, कुलदीप प्रजापति व राजू प्रजापति ने तेल, शक्कर का व्यापार करने के लिए मकान किराए पर लेकर दुकान खोली थी।

इन लोगाें से पहले नकदी में तेल खरीदा बाद में मोबाइल पर तेल खरीदने का आर्डर कर चैक से भुगतान करने लगे। ऐसा करते हुए तीनों लोगों द्वारा एकता इंटरप्राईजेस, सुधा श्रीट्रेडर्स, आरएच सालवेक्स, राकेश इंटरप्राइजेस व रामकुमार महेश कुमार गुप्ता की दुकान से अलग-अलग चार लाख 62 हजार रुपये का तेल खरीदकर उसे अपनी क्किड गाड़ी से लखनादौन में अस्पताल के पास किराए की शटर लेकर उसमें रख दिए।

साथ ही सिवनी की दुकान छोड़कर 26 दिसबंर 2023 को फरार हो गए। शुभम सेवलानी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में तीनाें आरोपितों के विरूद्ध धारा 420, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की थी।

सीसीटीवी, टोल नाकों के खंगाले कैमरे

इस मामले में कोतवाली स्तर पर टीम गठित कर छानबीन शुरू की गई। इस दौरान उत्तरप्रदेश के तीन व्यक्तियाें के बारे में जानकारी एकत्रित की गई। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, टोलाें के फुटेज चैक किए गए। जांच में तीनाें व्यक्तियाें द्वारा माल को वाहन क्रमांक यूपी 78 एचडी 4105 में दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना पाए जाने पर पुलिस टीम ने पता करते हुए दो व्यक्तियाें को पकड़ा। इनके कब्जे से धोखाधड़ी का माल बरामद किया गया।

ये हुए हैं गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपितों में फुलबाग माल रोड कानपुर निवासी मनोज पुत्र कल्लू प्रजापति (44) व हनुमत नगर नेशनल बैंक थर्ड फ्लोर कुंडा प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश निवासी राजू पुत्र चंद्रकिशोर प्रजापति (20) शामिल हैं। इस घटनाक्रम में एक अन्य फरार आरोपित हालीपुर नगर पंचायत सीतामऊ कालोनी उत्तरप्रदेश निवासी कुलदीप पुत्र विजय प्रजापति (27) की तलाश की जा रही है।कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार दो आरोपितों से क्किड कार वाहन क्रमांक यूपी 78 एचडी 4105 व 4.62 लाख रुपये के विभिन्न कंपनियाें के खाद्य तेल के बरामद किए हैं।

Related Articles

Back to top button