ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
देश

भारत में आतंक फैलाने की फिराक में ISIS आतंकी, हिंद महासागर के रास्ते देश में घुसने की तैयारी

तिरुवनंतपुरम। श्रीलंका में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत और श्रीलंका दोनों देशों में आइएसआइएस (ISIS) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच खुफिया एजेंसियो ने आइएसआइएस (ISIS) को लेकर खुलासा किया है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अब आइएसआइएस (ISIS) की निगाह भारत और श्रीलंका में आतंक का नया ठिकाना बनाने पर टिकी हुई है। इंटेलीजेंस रिपोर्ट के मुताबिक भारत और श्रीलंका में पांव पसारने के लिए आतंकी संगठन आइएसआइएस (ISIS) हिंद महासागर के इलाके के रास्ते यहां घुस सकते हैं। आइएसआइएस (ISIS) का ये रुख सीरिया और इराक में हुए उसके नुकसान के बाद सामने आया है।

केरल पुलिस के अधिकारियों को ऐसे तीन पत्र राज्य की खुफिया एजेंसी ने दिए हैं, जिसमें आतंकियों की इन गतिविधियों को लेकर लिखा गया है। एक पत्र में लिखा गया है, ‘इराक और सीरिया के इलाकों में नुकसान के बाद, आइएसआइएस (ISIS) ऑपरेटर्स से अपने-अपने देशों में वापस रहते हुए जिहाद के हिंसक रूप दिखाने की बात कही गई है।’

एक अन्य पत्र में लिखा गया है ‘कोच्चि के प्रमुख इलाकों, जिसमें एक प्रमुख शॉपिंग मॉल भी शामिल है, आइएसआइएस (ISIS) आतंकियों का टारगेट बन सकता है।’ लेटर में लिखी गई इन बातों ने भारत में आइएसआइएस (ISIS) से संबंधित साइबर गतिविधियों को बढ़ाने के लिए हमलों के संकेत दिए हैं।

अधिकारियों ने केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कश्मीर का हवाला देते हुए कहा कि देश में आइएसआइएस के प्रभाव के कारण ये सभी राज्य सबसे असुरक्षित हो गए हैं। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक पहले टेलीग्राम मैसेंजर आइएसआइएस (ISIS) आतंकियों के बीच संचार का सबसे पसंदीदा तरीका था, लेकिन सूचना लीक होने के डर से आइएसआइएस (ISIS) आतंकी अब चैटसेक्योर, सिग्नल और साइलेंटटेक्स्ट जैसे एप्स का इस्तेमाल कर रहे है, ऐसे ही एक एप में यह लेटर मिला है।

केरल में पिछले कुछ समय में आइएसआइएस (ISIS) की गतिविधियों में तेजी से इजाफा हुआ है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में कम से कम 100 लोग आतंकी संगठन आइएसआइएस (ISIS) में शामिल हुए हैं। इनमें से अधिकतर उत्तर केरल इलाके से हैं।  उन्होंने कहा कि लगभग तीन हजार दक्षिणी राज्य के 21 परामर्श केंद्रों में “डी-रेडिकलाइज़्ड” हुए हैं और अब उनकी निगरानी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button