ब्रेकिंग
Dhurandhar 2 Teaser: 'चूना लगा दिया...' धुरंधर 2 का टीज़र देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर क्यों उठ रह... Balochistan News: बलूचिस्तान में क्यों बेबस हुई पाकिस्तानी सेना? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद खोल... India-US Trade Deal: रूस से तेल की खरीद बंद करेगा भारत? ट्रंप के 'मेगा डील' ऐलान के बाद बदल जाएगी दु... Meta Data Privacy 2026: क्या फेसबुक-इंस्टाग्राम आपकी जासूसी कर रहे हैं? ऑफ-मेटा एक्टिविटी सेटिंग से ... Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा...
मनोरंजन

राम मंदिर दर्शन के लिए आतुर हैं अभिषेक बच्चन, इन बॉलीवुड सितारों को मिला न्योता

इंदौर। इस समय अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर देशभर में काफी उत्साह है। हर कोई 22 जनवरी का इंतजार बेसब्री से कर रहा है। 22 जनवरी 2024 के दिन अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। पिछले काफी दिनों से अयोध्या में इस आयोजन को लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही है। इस खास महोत्सव में शामिल होने के लिए कई बड़ी हस्तियों को न्योता दिया गया है। इसमें कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन से राम मंदिर को लेकर सवाल किए गए। उन्होंने राम मंदिर दर्शन के लिए काफी एक्साइटमेंट जाहिर की है।

अभिषेक बच्चन ने जाहिर की एक्साइटमेंट

हाल ही में अभिषेक बच्चन से मीडिया ने बातचीत में राम मंदिर को लेकर कुछ सवाल किए। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है। एक्टर से सवाल किया गया कि 22 जनवरी पर सबकी निगाहें हैं। इस दिन अयोध्या में मंदिर का शुभारंभ किया जाएगा। इसे लेकर आप में कितना उत्साह है। इस पर जवाब देते हुए अभिषेक ने कहा, “मैं तो काफी ज्यादा एक्साइटेड हूं। ये देखने के लिए कि मंदिर कैसा बना है और वहां जाकर दर्शन करने के लिए।” बता दें कि अमिताभ बच्चन समेत बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में शामिल होने के लिए न्योता मिला है।

#WATCH | Jaipur, Rajasthan | “I am very excited to see how the temple looks and have a darshan there,” says actor Abhishek Bachchan on the ‘pranpratishtha’ ceremony of Ram Temple in Ayodhya, Uttar Pradesh pic.twitter.com/RZRfl326G9

— ANI (@ANI) January 11, 2024

ये फिल्मी सितारे होंगे शामिल

अनुपम खेर, कंगना रनोट, अमिताभ बच्चन, टाइगर श्रॉफ, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रणदीप हुड्डा, माधुरी दीक्षित, अजय देवगन को इस समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। वहीं, साउथ स्टार रजनीकांत, केजीएफ स्टार यश, धनुष, बाहुबली स्टार प्रभास इन सितारों को भी न्योता भेजा गया है। टीवी जगत के राम और सीता यानी अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया भी इस भव्य समारोह में उपस्थित होंगे। मिली जानकारी के अनुसार, 4000 साधुओं और संतों समेत लगभग 7000 मेहमानों को इस शुभ अवसर के लिए आमंत्रण मिला है।

Related Articles

Back to top button