ब्रेकिंग
जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल...
देश

नर्सरी टीचर्स के इस VIDEO पर क्यों मचा है हंगामा? आ रहे ऐसे कमेंट, लोग बोले- ‘रियल तमाशा’

बच्चों का फेवरेट ‘आहा टमाटर बड़ा मजेदर‘ सॉन्ग तो आपने सुना ही होगा. ये गाना वायरल सनसनी बन गया है, जिसे कई सोशल मीडिया यूजर्स अक्सर रील बनाने के लिए बैकग्राउंड ट्रैक के रूप में इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, इस गाने की लोकप्रियता ने तब आश्चर्यजनक मोड़ ले लिया, जब नर्सरी टीचर्स द्वारा ट्रेनिंग सेशन के दौरान इस गाने का अभ्यास करने का एक वीडियो वायरल हो गया. सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने व्यापक बहस छेड़ दी है. जहां कुछ लोगों ने इसे मनोरंजक पाया, वहीं कई लोगों ने शिक्षकों की आलोचना की कि वे प्रोफेशनल ट्रेनिंग सेशन के दौरान ऐसी शर्मनाक हरकत कर रहे हैं.

वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि नर्सरी टीचर्स का एक ग्रुप स्कूल की एक क्लास में ट्रेनिंग सेशन के लिए मौजूद है. इस दौरान उनसे बच्चों की लोकप्रिय हिन्दी कविता ‘आहा टमाटर बड़ा मजेदर’ गाकर सुनाने को कहा जाता है. जिसके बाद सभी महिला शिक्षक झूमते हुए कविता गाने लगती हैं.

इस वीडियो को डॉ. नितिन शाक्य नाम के एक इंस्टा यूजर ने शेयर किया है, जिनकी प्रोफाइल से पता चलता है कि वे ब्योरोक्रेट हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘नर्सरी टीचर्स को बेहतरीन ट्रेनिंग मिल रही है.’ इसके साथ ही उन्होंने ताली बजाने वाली इमोजी भी लगाई है.

यहां देखें वीडियो, ‘आहा टमाटर बड़ा मजेदर’ सॉन्ग गाती टीचर्स का वीडियो

हालांकि, इस पोस्ट पर नकारात्मक टिप्पणियों की बाढ़ आ गई. लोगों ने ट्रेनिंग सेशन पर शिक्षा को महत्वहीन बनाने और इसे वास्तविक तमाशा बताने का आरोप लगाया. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘मैं भी नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों को पढ़ाता हूं. लेकिन इस तरह का बकवास न कभी किया और न होने दिया.’

वहीं, दूसरे यूजर का कहना है, ‘यह वाकई दुखद है. मुझे अब शिक्षकों पर दया आती है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये है असली तमाशा.’ एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘पैसे के लिए क्या-क्या करना पड़ रहा है.’

हालांकि, कुछ लोगों ने शिक्षकों का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें भी कविताओं के लिए विशेष कक्षाएं लेनी पड़ती हैं. नर्सरी के बच्चों को पढ़ाना कोई बच्चों का खेल नहीं है. वीडियो ने इस पेशे में काम करने वालों के वेतन के बारे में भी चर्चा छेड़ दी.

Related Articles

Back to top button