ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
धार्मिक

किस्मत का मिलेगा पूरा साथ, बस मकर संक्रांति के दिन करें ये 10 उपाय

इंदौर। मकर संक्रांति 2024 उपाय: इस मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। यह सूर्योपासना का त्योहार है। जब सूर्य मकर राशि में आता है तो उत्तराणय हो जाता है। तब संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। सूर्य एकमात्र देवता हैं। जिनका प्रतिदिन दर्शन किया जा सकता है। मकर संक्रांति के दिन विशेष उपाय करने से माता लक्ष्मी अधिक प्रसन्न होती हैं। जिन जातकों पर देवी की कृपा होती है उन्हें आर्थिक परेशानी नहीं होती है।

मकर संक्रांति पर करें ये उपाय

1. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाय में देवी-देवताओं का वास होता है। मकर संक्रांति के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। इससे सौभाग्य में वृद्धि होगी।

2. मकर संक्रांति 2024 के दिन काले तिल डालकर स्नान करने से पुण्य मिलता है।

3. मकर संक्रांति के दिन घी में सफेद तिल मिलाकर हवन करें। इस उपाय से घर में सदैव देवी लक्ष्मी का वास रहता है।

4. मकर संक्रांति पर काले तिल, सफेद तिल और गुड़ का दान करने से दरिद्रता दूर होती है।

5. मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ का सेवन करें। इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है।

6. मकर संक्रांति पर पितरों को तर्पण करें। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। वंश की वृद्धि भी होती है।

7. मकर संक्रांति पर चावल, दाल, सब्जी, गुड़ और घी से बनी खिचड़ी का महत्व है। इस खिचड़ी का सेवन और दान करने से सभी नौ ग्रह प्रसन्न होते हैं।

8. मकर संक्रांति के दिन वांछिल फल पाने के लिए ओम ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्त्रकिरणराय मनोवांचित फलं देहि देहि स्वाहा मंत्र का जाप करें।

9. मकर संक्रांति के दिन झाड़ू खरीदने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

10. मकर संक्रांति के दिन नया काम प्रारंभ करें। इस दिन निवेश, व्यवसाय और नया कार्य शुरू करने से प्रगति होती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button