ब्रेकिंग
Kawardha News: लापरवाही और स्वेच्छाचारिता पर बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के तहत तह... ऑनलाइन सट्टा किंग बाबू उर्फ गुलशन खेमानी पर रायपुर पुलिस का शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क Kawardha News: किसानों को काम के लिए रिश्वत न देने की हिदायत, लापरवाही बरतने पर तहसीलदार निलंबित Raipur 53 Lakh Theft Case: रायपुर में 53 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गीजर और टीवी में छुपाए गए थे पैस... Durg Police Cash Reward: नाबालिग की हत्या के फरार आरोपी पर दुर्ग पुलिस ने रखा 10 हजार का इनाम, सूचना... Bastar Cyber Crime News: बस्तर पुलिस ने किया अंतरराज्यीय सायबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, जामताड़ा के 2 ... Kawardha Baiga Children Death: कबीरधाम के बैगा बहुल गांव में 5 बच्चों की मौत, सियासत हुई तेज Raipur Child Cruelty News: रायपुर में 3 साल के मासूम बच्चे परवान चढ़ाया कहर, सगी मां और सौतेले पिता ... गुजारा भत्ता नहीं देने पर बार-बार जेल भेजना कानूनी रूप से सही नहीं, हाईकोर्ट का फैसला देवघर में सप्तमी पर खुले पूजा पंडालों के पट, सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट
देश

22 जनवरी को इन राज्यों पर शराब बिक्री पर रहेगा बैन, देखें लिस्ट यहां

नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन की तैयारी हो रही है। कई बीजेपी शासित राज्यों ने 22 जनवरी के दिन शराब पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। इस भव्य आयोजन में देशभर से हजारों श्रद्धालु और कई विदेशी गणमान्य शामिल होंगे। राम लला की मूर्ति को मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित किया जाना है। भाजपा 26 जनवरी से 25 मार्च तक राम मंदिर के दर्शन के लिए हर लोकसभा क्षेत्र से 10 हजार लोगों को अयोध्या भेजेगी।

राम मंदिर में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन कई सरकारों ने 22 जनवरी को शराब की बिक्री पर रोक लगा दी है। इसे ड्राई डे घोषित किया है। शराब पर बैन लगाने वाले प्रदेशों की सूची नीचे देखें-

छत्तीसगढ़

सबसे पहले छत्तीसगढ़ ने राम मंदिर की प्रतिष्ठा के सम्मान में 22 जनवरी को ड्राई डे घोषित किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने खुदरा दुकानों, पब, रेस्तरां और क्लबों को बंद रखने का निर्देश दिया है।

असम

राज्य के पर्यटन मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने 22 जनवरी को शुष्क दिवस के रूप में मनाने के फैसला की घोषणा की। भाजपा उत्तर-पूर्व प्रदेश में लगातार दूसरे कार्यकाल में है।

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 जनवरी को शराब पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया। इसे राष्ट्रीय त्योहार घोषित किया। उन्होंने अयोध्या में स्वच्छता के कुंभ मॉडल को लागू करने का आग्रह किया। साथ ही सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी का आदेश दिया है।

सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि 14 से 20 जनवरी तक राज्य में स्वच्छता कार्यक्रम चलाएं। अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसफ के 150 सशस्त्र सुरक्षा कमांडो संभालेंगे।

राजस्थान

राजस्थान के शहर जयपुर के नगर निगम हेरिटेज क्षेत्र में मांस की दुकानें 22 जनवरी को बंद रहेंगी। जेएमसी की सीमा के भीतर शराब की दुकानों को बंद करने की मांग बीजेपी नेता गोपाल शर्मा ने की थी। मेयर मुनेश गुज्जर ने इसे तकनीकी आधार पर खारिज कर दिया।

Related Articles

Back to top button