ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

नशेड़ी युवकों ने गिफ्ट गैलरी संचालक पर कटर से किया हमला, फरार

बुरहानपुर। शहर की पाश कालोनियों में शामिल इंदिरा कालोनी में गुरुवार रात दो बदमाशों ने एक गिफ्ट गैलरी संचालक राकेश रामचंदानी को कटर मार कर घायल करने का प्रयास किया। लालबाग थाना पुलिस के अनुसार दोनों हमलावरों को हिरासत में ले लिया गया है। इनमें से एक स्टेशन के पास स्थित पातोंडा गांव का रहने वाला है और दूसरा बाहर से आया उसका दोस्त है। दोनों युवक नशेड़ी हैं और लूटपाट के इरादे से उन्होंने हमला किया था।

पातोडा निवासी आरोपित पहले भी ब्लेड मारने की घटना कर चुका है। रेल पुलिस थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज है। इस मामले में भी पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है। फिलहाल आरोपितों के नामों का पुलिस ने खुलासा नहीं किया है।

ग्राहक बन कर आया था युवक

राकेश रामचंदानी के अनुसार रात करीब नौ बजे मुंह को मफलर से ढंक कर एक युवक दुकान पर आया। उसने ग्राहक की तरह गिफ्ट देखने शुरू किए और बाद में अचानक हमला कर दिया। हालांकि युवक पहले ही उन्हें संदिग्ध लगा था, इसलिए वे सतर्क थे। लिहाजा वे पीछे हट गए, अन्यथा कटर से उनका गला कटना तय था। रामचंदानी ने आरोपित पर पलटवार किया और शोर मचाया तो वह अपनी बाइक छोड़ कर अपने साथी के साथ फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित की बाइक भी जब्त कर ली है।

Related Articles

Back to top button