ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
बिहार

शीतलहर की चपेट में बिहार, कई जिलों में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, गया में सबसे कम 4.9 डिग्री

बिहार में शुक्रवार को भी शीतलहर (cold wave) का प्रकोप जारी रहा और कई जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में सबसे कम तापमान गया में दर्ज किया गया।

विभाग के मुताबिक, गया में तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक, अगले चार से पांच दिन में पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान नौ से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आईएमडी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, गया के बाद बांका में सबसे कम 6.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद मोतिहारी (6.8 डिग्री), भागलपुर के सबौर में सात डिग्री, डेहरी में (7.2 डिग्री) और कैमूर में (7.6 डिग्री) तापमान दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाने की सूचना मिली। इस बीच, पटना के जिलाधिकारी चंद्र शेखर सिंह ने कड़ाके की ठंड के कारण आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 16 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। यह आदेश पूरे पटना जिले में प्रभावी होगा।

Related Articles

Back to top button