ब्रेकिंग
Nayab Saini Sweden Visit: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की स्वीडन यात्रा, 4,000 करोड़ रुपये के निवेश सम... Nayab Saini Sweden Visit: सीएम नायब सैनी के स्वीडन दौरे पर 4,000 करोड़ रुपये के समझौतों पर हस्ताक्षर... Ranbir Gangwa Statement: हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- सुर्खियों में रह... Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज... Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने ससुराल के दरवाज... Prahaar Movie Review: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का रिव्यू, वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में छा ग... Apple iPhone Duo Repair Cost: एप्पल का नया फोल्डेबल फोन खरीदना जितना महंगा, स्क्रीन रिपेयर कराना उसस... Papankusha Ekadashi 2026 Date: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में करेंगे कनाडा का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों ... Mumbai Crime News: मुंबई के गोरेगांव में रोंगटे खड़े देने वाली घटना, 10 साल की नाबालिग ने 18 महीने क...
देश

सिद्दरमैया बोले- मैं नहीं हूं हिंदू विरोधी, 22 जनवरी के बाद जाऊंगा अयोध्या

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने कहा कि अयोध्या न जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। मैं अयोध्या में जाकर राम मंदिर का दर्शन करूंगा। उसके बाद इसकी तस्वीर भी जारी करूंगा। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह भाजपा का ड्रामा है।

अयोध्या जाएंगे मुख्यमंत्री सिद्दरमैया

सिद्दरमैया ने कहा कि मैं भगवान राम का विरोधी नहीं हूं। मैं हिंदू धर्म के खिलाफ नहीं हूं। 22 जनवरी को भाजपा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बहाने राजनीति कर रही है। उनका यह ड्रामा जब खत्म हो जाएगा, तब मैं अयोध्या भगवान राम के दर्शन करने जाऊंगा। मैं दर्शन करने के बाद तस्वीरें भी शेयर करूंगा। यह उन लोगों के लिए होगी, जो मुझे हिंदू धर्म का विरोधी बताते हैं।

सिद्दरमैया ने भाजपा पर साधा निशाना

भाजपा नेता कर्नाटक में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि मैं हिंदू धर्म के खिलाफ हूं। मैं राम के खिलाफ हूं। पीएम मोदी व आरएसएस मिलकर इसका कार्यक्रम पर राजनीति करना चाहते हैं, इसलिए कांग्रेस के नेतृत्व ने कार्यक्रम से दूरी बना ली। मैं उनके फैसले का समर्थन करता हूं।

कांग्रेस ने निमंत्रण किया अस्वीकार

आपको बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। इस दिन रामलला की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा। इस भव्य आयोजन के लिए देश भर से 4 हजार से अधिक मेहमानों को न्यौता दिया गया है। कांग्रेस से सोनिया गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे को कार्यक्रम के लिए निमंत्रण पत्र भेजा गया था, लेकिन उन्होंने आने से साफ मना कर दिया। कांग्रेस नेतृत्व के इस फैसले से पार्टी के अंदर खींचतान शुरू हो गई। कई नेताओं ने नेतृत्व के सामने नाराजगी जाहिर की है। भाजपा ने कांग्रेस को राम विरोधी व हिंदू विरोधी बताकर निशाना साधा।

Related Articles

Back to top button