ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
मध्यप्रदेश

भाजपा विधायक गोलू शुक्ला की बस ने बुझा दिया पूरा परिवार, खंडवा गांव में एक साथ उठीं चार अर्थियां, हर आंख हुई नम

खंडवा।: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में हुए बस हादसे में खत्म हो चुका एक पूरा परिवार खंडवा के गौल सैलानी गांव का रहने वाला था। दंपती और दोनों बेटों के शव गुरूवार देर शाम को उनके गांव पहुंचे। यहां एंबुलेंस से शवों को उतारते ही घर की चौखट तक ले गए और अंतिम दर्शन के बाद उन्हें अर्थियों पर रखा। एक साथ चारों अर्थियां उठी तो देख हर कोई सहम गया। गांव की खामोशी चीत्कार में बदल गई। परिवार के कई लोग सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं। कावेरी नदी के किनारे बने श्मशान घाट पर दोनों बेटों के शवों को माता-पिता के बीच रखकर अंतिम संस्कार हुआ। आपको बता दें, घटना बुधवार देर रात इंदौर में उज्जैन रोड पर रिंगनोदिया के पास हुई थी।

भाजपा विधायक गोलू शुक्ला की बाणेश्वरी ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में महेंद्र सोलंकी (उम्र 45 वर्ष), उनकी पत्नी जयश्री सोलंकी (उम्र 40 वर्ष), दोनों बेटे जिगर सोलंकी (उम्र 16 वर्ष) और तेजस सोलंकी (उम्र 12 वर्ष) की मौत हो गई थी। मृतक महेंद्र सोलंकी के काका का परिवार भोपाल में रहता है। मंगलवार को उनकी काकी का निधन हो गया था। बुधवार को भोपाल में काकी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे।

जिसके लिए महेंद्र सोलंकी पत्नी जयश्री को लेकर इंदौर में ही रहने वाले बड़े भाई बाबूसिंह के घर गए और वहां से कार लेकर भोपाल गए थे। दोनों बेटे बड़े भाई के घर रूके हुए थे। वे भोपाल से इंदौर लौटे और भाई के घर से बच्चों को लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ये दर्दनाक हादसा हो गया। गुरुवार चारों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button