ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
देश

दिल्लीः शाहीन बाग-कालिंदी कुंज रोड 1 महीने से बंद, मरीज-बाराती…सब हुए परेशान

नई दिल्लीः नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ कालिंदी कुंज रोड पर एक महीने से ज्यादा समय से प्रदर्शनकारी दिन-रात सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मार्ग के बंद होने मथुरा रोड के साथ-साथ अन्य मार्गों पर दिनभर लंबा जाम लगा रहता है, जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को घंटों-घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है तो वहीं बारात भी समय पर शादी समारोह में शामिल नहीं हो पा रही है। बाहरी-उत्तरी दिल्ली, गुड़गांव और फरीदाबाद के लोगों की पश्चिम उत्तर प्रदेश में रिश्तेदारी है। ऐसे में लोगों को वहां तक जाने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कालिंदी कुंज-नोएडा रोड बंद होने से बाहरी दिल्ली के लोगों को दादरी जाने के लिए ओखला, लाजपत नगर और सराय काले खां होते हुए गाजियाबाद का रूट पकड़ना पड़ता है। वहीं कई लोगों ने अपनी समस्याओं के बारे में बताया कि उन्हें आईआईटी से गाजियाबाद का रूट भी पकड़ना पड़ता है, जो उल्टा है। यह सीधा रास्ता नहीं है। इस रूट में 2 से 3 घंटा अधिक लग रहा है।

अस्पताल पहुंचने में लग रहा 1 घंटे से ज्यादा का समय
एक महिला ने बताया कि उनके पति को कैंसर है और इलाज अपोलो अस्पताल दिल्ली में चल रहा है। 14 जनवरी की सुबह अचानक उनके पति की तबीयत बिगड़ गई, जब वे लोग ओखला पक्षी विहार पहुंचे तो पता चला कि कालिंदी कुंज मार्ग बंद है। जल्दी से डीएनडी का रास्ता पकड़ा। महिला ने बताया कि जहां अस्पताल पहुंचने में सिर्फ 20 मिनट लगने थे वहीं उनको एक घंटे से ज्यादा का समय लगा।

नहीं मान रहे प्रदर्शनकारी
शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों को कालिंदी कुंज मार्ग से हटाने के लिए स्थानीय लोगों और गृह मंत्रालय तथा पुलिस के आला अधिकारियों के साथ शनिवार को यहां देर रात तक बैठक हुई लेकिन बातचीत फिलहाल किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों तथा प्रदर्शन के एक संचालक ने बताया कि करीब 150 स्थानीय लोगों और गृह मंत्रालय के एक संयुक्त आयुक्त, विशेष पुलिस आयुक्त तथा दक्षिण पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त चिन्मय विश्वाल के साथ करीब डेढ़ घंटे तक बैठक हुई। बैठक शाहीन बाग थाने में हुई जो करीब 10 बजे रात को खत्म हुई। इस दौरान कालिंदी कुंज के एक तरफ के मार्ग को खोलने के लिए आग्रह किया गया लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने।
बता दें कि आम जनता की परेशानियों को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने शाहीन बाग-कालिंदी कुंज रोड पुलिस को जल्द से जल्द रास्ता खुलवाने को कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button