ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
मध्यप्रदेश

IND vs AFG Match: इंदौर पहुंची भारत और अफगानिस्तान की टीम, 14 जनवरी को खेला जाएगा मैच

इंदौर। शहर के होलकर स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच 14 जनवरी को टी-21 मैच खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें शुक्रवार शाम को इंदौर एयरपोर्ट पहुंची। यहां से टीमें होटल के लिए रवाना हो गईं। भारतीय टीम के साथ विराट कोहली नहीं आए हैं।

तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें मोहाली से इंदौर पहुंची। सीरीज का पहला मैच मोहाली में गुरुवार को खेला गया था। इसमें भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 17 जनवरी को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

टीम के साथ नहीं आए विराट

शुक्रवार शाम को इंदौर पहुंची भारतीय टीम के साथ सितारा बल्लेबाज विराट कोहली नहीं थे। शनिवार को सुबह 9 बजे बाद उनके आने की उम्मीद है। शनिवार को भारत और अफगानिस्तान की टीमें अभ्यास के लिए स्टेडियम पहुंचेंगी।

इंदौर के आवेश खान भी टीम में

अफगानिस्तान के साथ टी-21 सीरीज के लिए इंदौर के आवेश खान को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। सीरीज के पहले मैच में आवेश को नहीं खिलाया गया था। अब देखना है कि आवेश को 14 जनवरी को उनके घरेलू मैदान पर होने वाले मैच में खिलाया जाता है या नहीं।

Related Articles

Back to top button