ब्रेकिंग
Delhi CJP Protest Traffic Advisory: कनॉट प्लेस में CJP के ‘तिरंगा मार्च’ को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जा... Election Commission SSR Update: चुनाव आयोग ने 17 राज्यों में विशेष संक्षिप्त संशोधन (SSR) की घोषणा क... Space Mirror Technology: अंतरिक्ष से रात में धरती पर चमकेगी सूरज की रोशनी, अमेरिकी कंपनी ने भारत की ... Eknath Shinde Shock to Mahayuti: महाराष्ट्र में महायुति में घमासान, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने निर्द... Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर...
देश

केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के अपहरण की कोशिश! सुरक्षाकर्मियों ने सर्तकता से आरोपी युवक को दबोचा

एक सनसनीखेज घटनाक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के अपहरण की नाकाम कोशिश के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। मंत्री निरंजन ज्योति के ड्राइवर चेतराम ने आरोपी के खिलाफ नाकाम प्रयास का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार को उस वक्त हुई जब साध्वी निरंजन ज्योति दिल्ली से लखनऊ लौट रही थीं। लखनऊ की बंथरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मंत्री के अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के अपहरण की कोशिश के आरोप में युवक गिरफ्तार
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के ड्राइवर ने अपनी शिकायत में दावा किया कि मंगलवार को जब वह मंत्री को लेने के लिए हवाईअड्डे जा रहे थे, तो उन्होंने बंथरा थाना क्षेत्र में न्यू प्रधान ढाबा के पास चाय पीने के लिए कार रोकी। इसी बीच आरोपी युवक वहां पहुंचा और गाड़ी में बैठे गनर को धक्का देकर बाहर निकाल दिया और गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की। तभी अन्य सुरक्षाकर्मियों ने उसे घेर लिया और कार रोककर युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। निरंजन की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button