ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
मनोरंजन

PM मोदी ने कहा था- ‘धर्म-जाति नहीं देखता COVID-19, सिंगर जावेद ने ट्वीट कर दिया ऐसा रिएक्शन

मुंबई: देश इस समय महामारी कोरोना वायरस से जूझ रहा है। इस वायरस से लोगों की जान तो जा ही रही हैं। लेकिन इसके साथ कोरोना के प्रभाव को कम करने के लिए किए लाॅकडाउन से देश की आर्थिक स्थिति भी खराब हो रही हैं। वहीं 20 अप्रैल को देश के कुछ राज्यों को आज से लॉकडाउन में राहत दी गई है, ताकि कोरोना वायरस की वजह से रुकी अर्थव्यवस्था को थोड़ी गति दी जा सके।  ऐसे में राज्यों में सीमित चीजों की छूट दी गई हैं। वहीं कोरोना वायरस का डर लोगों में इस तरह देखने को मिल रहा है कि लोग एक-दूसरे के पास आने से भी बच रहे हैं।

इसके अलावा इस वायरस की वजह से कई जगह हिंसक घटनाएं भी देखने को मिली हैं। वहीं हाल ही में कि पीएम मोदी ने  देश की जनता को खास संदेश दिया। पीएम मोदी ने जनता को ये संदेश अपने ट्वीट्स के जरिए दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था- ‘कोविड-19 जाति, धर्म, रंग, भाषा या सीमा देखकर हमला नहीं करता है। हमें एकजुटता और भाईचारे के साथ काम करना है। इसके खिलाफ हम सब एकजुट हैं।’ पीएम के इस ट्वीट पर लोगों ने अपने रिएक्शन भी दिए। इसी बीच मशहूर सिंगर और लेखक जावेद अख्तर ने भी पीएम मोदी इस बात पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Bollywood Tadka

दरअसल, पीएम मोदी के इस ट्वीट को लेकर मीडिया में भी काफी चर्चा हुई। इस दौरान कई अखबरों ने भी उनके इस ट्वीट को छापा। ऐसे में जावेद अख्तर ने एक अखबार की कटिंग को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। जावेद अख्तर ने पीएम मोदी की इस अपील की तारीफ करते हुए लिखा-‘सत्य वचन! मुझे उम्मीद है कि पूरा देश पीएम के इस संदेश पर ध्यान देगा और इस पर अमल करेगा।’ सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।

बता दें कि जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय भी रखते रहते हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए लोगों को कोरोना वायरस के लिए जागरूक करते रहते हैं। कोरोना वायरस की बात करें तो इससे अब तक 17 हजार से ज्यादा लोगों संक्रमित हो चुके हैं। वहीं मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 543 हो गई है। वहीं 2547 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button