ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
टेक्नोलॉजी

कोरोना की मार: टीवी चैनलों पर भी संकट के बादल, सरकार से लगाई मदद की गुहार

कोरोना वायरस संकट के बीच टीवी चैनलों पर विज्ञापन की बुकिंग लगभग आधी हो गयी हैं। वहीं कई ब्रांड की ओर से भुगतान में देरी भी हो रही है। इसे देखते हुए प्रसारकों के संघ ‘इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन’ (आईबीएफ) ने सोमवार सरकार से राहत पैकेत की मांग की।

आईबीएफ ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जैसे खेल कार्यक्रमों के रद्द होने और टीवी चैनलों पर आने वाले कार्यक्रमों के निर्माण पर रोक का असर विज्ञापनों पर भी पड़ा है। आईबीएफ ने सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर राहत पैकेज या कदम उठाने की जानकारी दी है।

संघ के अध्यक्ष एन. पी. सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस और उसके बाद किए गए लॉकडाउन (बंद) की वजह से टीवी प्रसारकों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। खेल कार्यक्रमों के रद्द होने और टीवी चैनलों पर आने वाले कार्यक्रमों के निर्माण पर पूरी रोक से विज्ञापन बुकिंग 50 प्रतिशत तक गिर गयी है। वहीं इनके भुगतान में भी देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि इसलिए सरकार को आर्थिक राहत और साथ-साथ नियामकीय राहत देकर प्रसारकों की मदद करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button