ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
देश

मुंबई 3 हजार के पार पहुंची कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या, अब तक 232 की मौत

मुंबईः मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 155 नये मामले सामने आने के साथ यहां कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर 3,000 के पार पहुंच गये। वहीं, बृह्न्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) मुताबिक, सात और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़ कर 138 हो गई है।

इस बीच, महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 466 नये मामले सामने आये। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अभी तक 4,666 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 से आज राज्य में नौ लोगों की मौत हुई। राज्य में अभी तक 232 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवा चुके हैं। इस बीच, बीएमसी के के 24/7 आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के दो कर्मचारी संक्रमित पाये गये हैं। एक अधिकारी ने यह बताया। बीएमसी की विज्ञप्ति के मुताबिक, मुंबई में कोविड-19 के कुल 3,090 मामले अब तक सामने आये हैं।सिर्फ चार दिनों के अंदर संक्रमण के 1000 नए मामले सामने आने से अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।

बीएमसी ने कहा कि 84 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। कुल 394 मरीज स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘मरने वाले सात लोगों में से छह पहले ही अन्य बीमारियों से ग्रसित थे।’ मामले बढ़ने के कारणों पर प्रकाश डालते हुए बीएमसी ने कहा कि विभिन्न प्रयोगशालाओं में 14-17 अप्रैल के बीच 137 लोगों के नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई और सोमवार को इनकी जानकारी मिलने के बाद इन्हें तालिका में जोड़ा गया।

वहीं, बीएमसी ने कहा कि कस्तूरबा अस्पताल कोविड-19 के मरीजों का इलाज प्लाज्मा थैरेपी से करने के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से अनुमति लेने की प्रक्रिया में है। इस बीच, पुणे में कोविड-19 के नये 65 नये मामले सामने आने के साथ शहर में इसकी कुल संख्या बढ़ कर 734 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button