ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
मनोरंजन

पालघर में साधुओं की पीट-पीटकर हत्या पर गुस्साईं रवीना, रवि किशन बोले-‘साधु मार दिए गए, पुलिस क्यों मूक दर्शक बनी रही?

मुंबई: 16 को महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं समेत तीन लोगों की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हाल ही में इस घटना का एक वीडियो सामने आया। इस इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार अफना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस घटना से बाॅलीवुड स्टार्स भी काफी गुस्साए हुए हैं। । जावेद अख्तर और अनुपम खेर जैसे बड़े सितारे इस घटना की निंदा कर चुके हैं। वहीं अब रवीना टंडन, रवि किशन समेत कई स्टार्स ने इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

 

Bollywood Tadka

रवीना टंडन

इस घटना से एक्ट्रेस रवीना टंडन बहुत आहत हैं। उन्होंने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रवीना ने लिखा है-‘टीवी पर बुर्जुग साधु की हत्या के दृश्य बहुत परेशान कर देने वाले हैं। शक के आधार पर, उन्हें निर्दयता से पीट-पीटकर मार डाला गया। ये बहुत बहुत परेशान करने वाला है। पुलिस वहां क्या कर रही थी? वो बस चले गए थे?’

Bollywood Tadka

रवि किशन

रवि किशन ने भी अपने ट्विटर पर इस घटना की कड़ी निंदा की हैं। उन्होंने इस घटना पर ट्वीट करते हुए पुलिस पर निशाना साधा है। एक्टर ने लिखा-‘पूरा जीवन सनातन धर्म वाले साधु मार दिए गए। पुलिस मूक दर्शक बनी रही क्यों ?’

Bollywood Tadka

सोनाक्षी सिन्हा

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ट्वीट में लिखा-‘पालघर मॉब लिंचिंग मानवता को बेहद खराब हालात में दिखाती है। किसी की जिंदगी खत्म कर देना बेहद डरावना है, इसमें धर्म और प्रोफेशन से कोई फर्क नहीं पड़ता। हमें ऐसे समय में दूसरों की मदद को आगे आना चाहिए ना कि लड़ाई को बढ़ावा देना चाहिए। उम्मीद है न्याय होगा।’

बता दें कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों और 110 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिनमें से 101 को 30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और नौ नाबालिगों को एक किशोर आश्रय गृह में भेज दिया गया है। इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

Related Articles

Back to top button