ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
उत्तरप्रदेश

एक्सीडेंट के बाद लोगों में मची मुर्गों को लूटने की होड़, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वायरल हुआ VIDEO

 यूपी के अंबेडकर नगर में मुर्गे से लदा एक कैंटर पलट गया। कैंटर पलटने के बाद वहां सड़क पर मौजूद लोगों के बीच मुर्गों को लूटने की होड़ मच गई। इतना ही नहीं मुर्गों को लेकर कई लोगों के बीच तो हाथापाई भी हो गई। बीच सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मुर्गे लेकर भाग रहे लोगों की पिटाई शुरू कर दी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस हादसे में चालक गंभीर रुप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत हालत को देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि कैंटर में 8 क्विंटल मुर्गा लदा हुआ था लेकिन लोगों द्वारा लूटने के बाद महज 75 किलो ही बचा है।

बता दें कि, 18 जनवरी की दोपहर को अंबेडकर नगर मुख्यालय से गोरखपुर की तरफ मुर्गे से लदा एक कैंटर जा रहा था। तभी कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के बरियावन बाजार में ये वाहन पलट गया, जिसके बाद मुर्गे लूटने की लूट मच गई। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। साथ ही कुछ लोगों पर बल का प्रयोग भी किया। मुर्गे छीनने वाले कुछ लोगों को भी पकड़ा।

Related Articles

Back to top button