ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

12 साल के अफेयर के बाद, शादी से मुकरा प्रेमी…….फिर पुलिस ने करवा दिए फेरे

प्यार के लिए लोग यहां एक दुसरे के लिए मरने को रेडी हो जाते हैं वहीं कभी कभी घर वालों के विरोध आगे झुकना के लिए भी मजबूर हो जाते है। ऐसे में कुछ लोग घर वालों के कारण अपने प्यार को कुर्बान करने को भी तैयार हो जाते है। तक़रीबन 12 साल तक चले प्रेम संबंधों के बावजूद, एक प्रेमी ने अपने परिवार के विरोध के चलते शादी करने से मना कर दिया।

इस मामले में प्रेमी और प्रेमीका के बीच 12 सालों तक प्रेम संबंध चला था। वहीं प्रेमी ने अपने परिजनों के दबाव में शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद अर्चना ने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई। लेकिन इसके बाद नतीजा यह हुआ कि पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका थाने में ही शादी करवा दी और पुलिसवालों ने उन पर फूल बरसाकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे दी।

दरअसल, यह मामला मध्य प्रदेश के भिंड जिले के जामना रोड इलाके का है, जहां अर्चना गोयल और अविनाश गोयल के बीच 12 सालों तक प्रेम संबंध चला था। लेकिन 12 सालों तक चले इस प्रेम संबंध में  प्रेमी ने घर वालों के विरोध के चलते शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद अर्चना ने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज करा दी। थाने में बुलाए गए अविनाश और उसके परिजनों की काउंसलिंग की गई और इसके बाद वे शादी के लिए राजी हुए। पुलिस ने बिना किसी देरी के ही थाने में ही दोनों का विवाह करवाया। रास्ते में ही भगवान भोलेनाथ के मंदिर में ले जाकर शादी की रस्में पूरी की गईं।

कैसे शादी के लिए राजी हुए लड़केवाले
12 साल तक प्रेम संबंध में रहने के बाद अर्चना इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पाई की उसका प्रेमी उससे शादी नहीं करना चाहता है। इस कारण वह अपने घरवालों के साथ देहात थाने पहुंच गई। यहां अर्चना ने देहात थाना प्रभारी प्रदीप सोनी को अपनी पूरी बात बता दी। इसके बाद पुलिस ने अविनाश और उसके घरवालों को थाने में बुला लिया। यहां लड़के के साथ साथ उसतके परिवार की काउंसलिंग की गई और फिर बड़ी मुश्किल से अविनाश और उसके परिजन शादी के लिए राजी हो गए।

थाने में की शादी 
पुलिस ने बिना देर किए थाने में ही अर्चना और अविनाश की शादी की तैयारी शुरू कर दी। देहात थाना परिसर के पास भगवान भोलेनाथ के मंदिर में दोनों को ले जाया गया, जहां उनकी शादी की रस्में की गई।दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहन कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। अविनाश ने अर्चना के मांग में सिंदूर भरा और शादी की रस्में निभाई। इसके बाद पुलिसवालों ने नव विवाहित जोड़े पर फूल बरसाकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। हालांकि, इस शादी को लेकर अर्चना पूरे मन से खुश नहीं थी।

अर्चना की असंतुष्टि
शादी के बाद भी दुल्हन अर्चना अपनी असंतुष्टि को छुपा नहीं पाईं। उनकी आंखों में आंसू थे और उन्होंने खुद बताया कि वह इस प्रकार की शादी नहीं करना चाहती थी पर हालातों के चलते उन्हें ऐसा करना पड़ा। पुलिस अधिकारी प्रदीप सोनी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले का समाधान करने के लिए सकारात्मक कदम उठाए हैं और इस शादी के माध्यम से समाज में सुधार करने का प्रयास किया है। यह घटना स्थानीय लोगों में विवाद और चर्चा का कारण बन गई है जबकि कुछ लोग इसे समाज में सुधार का एक प्रकार मान रहे हैं।

Related Articles

Back to top button