ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का 'हथौड़ा': कोल इंडिया को फटकार— 10 साल तक क्यों भटकाया? दिव्यांग उम्मीदवार को तुरंत ... राहुल गांधी का बड़ा अलर्ट: 'AI छीन लेगा IT की नौकरियां और मैन्युफैक्चरिंग पर होगा चीन का राज', छात्र... ZP इलेक्शन 2026: महाराष्ट्र में पंचायत चुनावों की घोषणा, फरवरी के पहले हफ्ते में होगा सियासी 'दंगल' दिल्ली में फिर गूंजी लॉरेंस बिश्नोई के नाम की गोली: रंगदारी नहीं दी तो व्यापारी के घर पर ताबड़तोड़ फ... इंटरनेशनल क्रिमिनल बनाम पैरोल: सरकार ने अबू सलेम की 14 दिन की अर्जी का किया विरोध, सिर्फ 2 दिन की दी... Zepto स्टोर बना 'टॉर्चर रूम': डिलीवरी बॉय को दी गई घिनौनी सजा, बदसलूकी की तस्वीरें देख खौल उठेगा खून केक कटा और शुरू हुआ 'कट्टा': गोरखपुर में पवन सिंह के बर्थडे पर भारी हंगामा, पुलिस एक्शन से मची भगदड़ अयोध्या की राह पर राहुल गांधी: कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा— राम लला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे 'जनन... बिजनौर में 'अनोखा भक्त': 48 घंटे से लगातार हनुमान मंदिर की परिक्रमा कर रहा कुत्ता, लोग मान रहे चमत्क... विराट का 'जूनियर' और रोहित का साथ: मैदान के बाहर कोहली का सबसे प्यारा संदेश, वीडियो सोशल मीडिया पर व...
उत्तरप्रदेश

भगवा साड़ी, हाथों में ‘राम’ के नाम की मेहंदी, रामभक्ति में डूबी नजर आईं महिलाएं

अयोध्या तैयार है रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए। रामलला के आने की गूंज अयोध्या में ही नहीं देश-दुनिया में सुनाई दे रही है। रामभक्त अपने-अपने तरीके से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में शामिल हो रहे हैं। मानों ऐसा लग रहा है कि त्रेता युग एक बार फिर वापस लौट आया है। जिस प्रकार 14 वर्ष के वनवास के बाद भगवान श्री राम अयोध्या वापस आए थे। उनके स्वागत की तैयारियों में पूरी अयोध्या ने उत्सव मनाया था। ठीक इसी प्रकार 500 वर्षों की कठिन तपस्या के बाद एक बार फिर रामजन्मभूमि पर श्री राम का मंदिर बन रहा है और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। देशवासी प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में डूबे हुए हैं।

कोलकाता में युवतियां हाथों पर राम नाम की मेंहदी रचाती नजर आई। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देख सकते हैं। पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों पर मेहंदी से ‘जय श्री राम’ का नाम लिखवाते नजर आईं हैं। इतना ही नहीं महिलाओं ने अपने-अपने हाथों पर श्री राम की तस्वीर और राम मंदिर को भी बनवाया है। शेयर किए गए वीडियो में देख सकते हैं कुछ महिलाओं के हाथों पर श्रीराम धनुष लिए हुए हैं, कुछ ने राम मंदिर की रिप्लिका बनाई हुई है। किसी ने ‘जय श्री राम’ लिखवाया हुआ है तो किसी ने बालरूप की मेहंदी अपने हाथ पर रचाई है।

गुजरात के शख्स ने 1992 से नहीं पहने जूते
वहीं, अयोध्या पूरी तरह से धार्मिक उत्साह में डूबी हुई है और हर ओर ‘सीता राम’ और ‘जय हनुमान’ के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। लोग ‘जय श्री राम’ लिखे वस्त्र धारण किए दिखाई दे रहे हैं। गुजरात के अहमदाबाद से साइकिल चलाकर 63 वर्षीय नेमाराम प्रजापति भगवान राम की भूमि यानी अयोध्या पहुंचे हैं। प्रजापति ने कहा,”मैंने 1992 से जूते नहीं पहने हैं और मेरा संकल्प था कि मैं जूते तभी पहनूंगा जब अयोध्या में राम मंदिर बन जाएगा। मैं प्रभु राम के दर्शन के लिए अहमदाबाद से नंगे पैर साइकिल चलाकर अयोध्या पहुंचा हूं।” अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले पोस्टर लगाए गए हैं जिनपर “शुभ घड़ी आई”, “तैयार है अयोध्या धाम, विराजेंगे श्री राम” और “राम फिर लौटेंगे” जैसे नारे लिखे हैं। नगर में राम मार्ग, सरयू नदी तट और लता मंगेशकर चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर पोस्टरों पर रामायण के विभिन्न श्लोक भी छापे गए हैं।

Related Articles

Back to top button