ब्रेकिंग
Mumbai Crime News: मुंबई में 'स्पेशल 26' की तर्ज पर फर्जी IT रेड, कारोबारी से 1 करोड़ मांगने वाले 10... Badrinath Dham Accident: तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय बेहोश हुईं दो महिला श्रद्धालु, अस्पताल मे... Bijnor Road Accident: बिजनौर में बेकाबू कार ने खाना खा रहे लोगों को रौंदा, पंजाब के 3 व्यापारियों की... महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद... Noida Street Food Hub: इंदौर की ‘56 दुकान’ की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे 2 नए फूड मार्केट, 24 घंटे खुल... Dumka Crime News: दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी, जीजा ने साथी संग मिलकर जंगल में किया दुष्... Canada Work Permit New Rules: बिना स्टडी परमिट 6 महीने तक कोर्स कर सकेंगे विदेशी कामगार, IRCC ने जार... Ludhiana Jail Security: जेल सुरक्षा के दावों की खुली पोल, चेकिंग के दौरान बंदियों से मिला नशीला पदार... Gurdaspur Fraud Case: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 18.84 लाख की ठगी, हिमाचल के व्य...
दिल्ली/NCR

कूरियर बॉय के कॉल आते ही अकाउंट से उड़ गए 52 लाख रुपए, जानें कैसा लगा चूना…

नई दिल्ली। देशभर में लगातार साइबर क्राइम के मामले सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में एक नया मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति के बैंक अकाउंट से स्कैमर्स ने बड़ी ही चालाकी से 52 लाख रुपए उड़ा लिएा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नाटक में रहने वाले एक व्यक्ति एक फेक पार्सल स्कैम का शिकार हो गए। इसमें उन्हें 52 लाख रुपए का चूना लगा।

यह मामला साइबर क्राइम पुलिस ने दर्ज किया। इसमें एक अनजान व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज है, जिसमें एक व्यक्ति ने फेक CBI ऑफिसर बनकर उनसे रुपए ठग लिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्टिम ने पुलिस को बताया कि उनके पास एक दिन अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को प्राइवेट कंपनी का कुरियर बॉय बताया। कुरियर बॉय ने बताया कि आपके आधार का इस्तेमाल करके ताइवान जा रहे एक पार्सल को पकड़ा है। इसमें गैर कानूनी आइटम मिला है। इसको लेकर पुलिस ने कंप्लेंट दर्ज की है। इसके बाद विक्टिम के पास एक और कॉल आई।

कॉल करने वाले खुद को CBI ऑफिसर बताया। इसके बाद वह फेक CBI ऑफिसर विक्टिम को डराता और धमकाता है। मनी लॉन्ड्रिंग के भी झूठे आरोप लगाता है। फिर कुछ रुपए ट्रांसफर करने को कहता है। विक्टिम घबराकर अपने बैंक अकाउंट से 52.10 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर देता है। रुपए ट्रांसफर करने के कुछ समय बाद विक्टिम को पता चलता है कि वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुका हैं।

Related Articles

Back to top button