ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

राम मंदिर के लिए लड़े ये कारसेवक, अब मथुरा-काशी के लिए भी जेल जाने को तैयार

राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर देश में उत्साह और उमंग का माहौल है. मंदिर के निर्माण के साथ कारसेवकों के सपना भी सफल हो रहा है. रामलला के लिए की गई कार सेवा को वह आज भी याद कर गौरवांतित हो रहे हैं. जो कारसेवक वर्ष 1992 में युवा थे वह आज 50 साल से ऊपर वृद्धावस्था में पहुंच गए हैं. इनका जोश आज भी हिलोरे मार रहा है. उत्तर प्रदेश के जिला संभल के कार सेवकों का कहना है कि राम मंदिर बनने से उन्हें बेहद खुशी है. सभी राम भक्तों का सपना साकार हो रहा है.

अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है. अयोध्या से लेकर देश के कोने में इसे उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी जोरों पर चल रही है. रामभक्तों की टोलियां घर-घर अक्षत बांट रही हैं. सभी से 22 जनवरी के दिन दीपक जलाकर दिवाली मनाने की अपील की जा रही है. ऐसे में कार सेवक भी अपनी खुशी को जाहिर कर रहे हैं.

90 के दशक में संभल से गए थे कारसेवक

संभल जिले के कस्बा बबराला से भी 90 के दशक में कारसेवा के लिए कारसेवकों की टोली राम मंदिर के निर्माण में योगदान के लिए निकली थी. इन्हें तत्कालीन समाजवादी पार्टी की सरकार ने पीलीभीत जिले में बनाई गई अस्थाई जेल में डाल दिया था. इन कारसेवकों में कस्बा के अरुणकांत वार्ष्णेय, रुपकिशोर शर्मा और अनिल अग्रवाल भी शामिल थे.

पीलीभीत की अस्थाई जेल में किया था कारसेवकों को बंद

बुजुर्ग अवस्था में पहुंच चुके कारसेवक अरुणकांत वार्ष्णेय ने बताया कि श्रीराम मंदिर के जेल भरो आंदोलन के दौरान सितंबर 1990 में मुझे व अन्य साथियों को पुलिस ने गुन्नौर से गिरफ्तार कर लिया था. यहां से कारसेवकों को पुलिस ने डंपर में बैठाकर पीलीभीत में बनाई गई अस्थाई जेल भेज दिया गया था. जेल में पहुंचने के तीन बाद ही वहां कारसेवकों की भीड़ अधिक होने के चलते खाने का अभाव हो गया. उन्हें स्थानीय आरआरएस कार्यकर्ता और व्यापार मंडल के जरिए खाना मिला करता था. उनका कहना है कि आज भी हम वहीं पहले जैसा जोश रखते हैं. अयोध्या की तरह मथुरा काशी के लिए भी वह जेल जाने को तैयार हैं.

22 जनवरी को मनाई जाएगी दीवाली

बबराला के कार सेवक रुपकिशोर शर्मा का कहना है कि वन वास के बाद अयोध्या में श्री राम 14 वर्ष बाद आए थे. राम मंदिर में श्रीराम 500 वर्ष बाद आ रहे हैं. खुशी इस तरह से मनाई जाएगी जैसे उस दौर में मनाई गई थी. दीवाली होगी और यह हमारे लिए सौभाग्य है कि हम कार सेवक थे और भगवान के काम आए. कार सेवक अनिल अग्रवाल कहते हैं कि देश राम का, दुनिया राम की, हम राम के. राम के नाम पर ही मरना, राम के नाम पर जीना है. कार सेवा के वक्त हमने ठान लिया था कि राम को विराजमान होते देखेंगे.

Related Articles

Back to top button