ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देशव्यापार

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर SpiceJet का धमाकेदार ऑफर, ₹1622 में करें अयोध्या की हवाई यात्रा

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पूरा देश भक्तिमय है। अब हर कोई भगवान राम के दर्शन को आतुर है। इस मौके को भुनाने के लिए देश सभी एयरलाइन अपने-अपने तरीके से जुटी हुई है। कई तरह के ऑफर भी निकाल रही है। अब एयरलाइन ने लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए सस्ते में अयोध्या पहुंचाने का ऑफर दिया है। ये ऑफर स्पाइसजेट की ओर से आया है। कंपनी मात्र 1622 रुपए में अयोध्या में पहुंचाने का ऑफर दे रही है। टिकटों की सेल आज यानी 22 जनवरी से शुरू हो चुकी है जोकि करीब एक हफ्ता यानी 28 जनवरी तक जारी रहेगी। इस ऑफर के तहत ट्रैवल पीरियड 22 जनवरी से लेकर 30 सितंबर तक का रखा गया है। इसका मतलब है कि आप 22 से 28 जनवरी तक इस ट्रैवल पीरियड के बीच में कभी के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।

दे रही है डिस्काउंट

एयरलाइन 30 फीसदी का डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। इस ऑफर को मुंबई-गोवा, दिल्ली-जयपुर और गुवाहाटी-बागडोगरा जैसे पॉपुलर डोमेस्टिक रूट्स पर भी अप्लाई किया जा सकेगा। एयरलाइन ने एक फरवरी से ही देश के कई शहरों से अयोध्या के लिए फ्लाइट्स शुरू करने का निर्णय लिया है। कंपनी चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, दरभंगा, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों से अयोध्या के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने की प्लानिंग की है।

PunjabKesari​

डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए वैलिड

स्पाइसजेट के अनुसार इस ऑफर का फायदा लेने के लिए 22 से 28 जनवरी तक टिकट की जा सकती है। यह ऑफर 22 जनवरी से 30 सितंबर, 2024 तक के ट्रैवल के लिए नॉन-स्टॉप डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए वैलिड है। 23 जनवरी से राम मंदिर आम लोगों के ओपन हो जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि रोज दो से 3 लाख लोग अयोध्या पहुंच सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी 30 सितंबर को अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था।

Related Articles

Back to top button