ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

अमित शाह भगवती नगर में रैली को जल्द करेंगे संबोधित, लोगों का रैली स्थल पर पहुंचने का सिलसिला जारी

जम्मू। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू के नगरोटा स्थित आइआइटी नगरोटा में ब्लाक का कुछ ही समय उपरांत उद्घाटन करने वाले हैं। इसके उपरांत वह जम्मू के भगवती नगर इलाके में रैली को संबोधित करेंगे। हालांकि इससे पहले प्रशासन की ओर से बारिश को मद्देनजर रखते हुए जम्मू यूनिवर्सिटी के जनरल जोरावर सिंह आडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजन की वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी लेकिन शनिवार देर रात को प्रशासन ने रैली स्थल का दौरा किया और अब भगवती नगर में अमित शाह लोगों को संबोधित करेंगे। अमित शाह द्वारा सुबह 11.30 बजे रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम तय था लेकिन अब दोपहर एक बजे के करीब अमित शाह द्वारा रैली को संबोधित करने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर भाजपा की ओर से रैली में एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पिछले कई दिनों से प्रदेश भाजपा की तैयारियां जारी हैं। शनिवार तड़के से जारी बारिश के कारण भगवती नगर में आयोजित की जाने वाली रैली के स्थान में बदलाव किया गया था लेकिन अब एक बार फिर से अमित शाह की रैली भगवती नगर में ही करवाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अमित शाह इसके अलावा हंदवाड़ा व ऊधमपुर में मेडिकल कॉलेज का ई नींव पत्थर भी रखेंगे। शाह के दौरे को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी भेंट करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार वह डिग्यिाना स्थित गुरुद्वारे में भी जाएंगे। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में अमित शाह की रैली के लिए काफी उत्साह है। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद अमित शाह की यह पहली रैली है।

रैली में दिख रहा है बदलते मौसम का असर

भगवती नगर रैली स्थल पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। रैली स्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। रैली स्थल में बदलते मौसम का भी असर साफतौर पर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में बर्फबारी और बारिश के कारण रैली में आने वाले लोग गर्म कपड़े पहने हुए हैं।

Related Articles

Back to top button