ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
देश

Amit Shah in J&K: यूथ क्लब के सदस्यों से बोले अमित शाह- 5 अगस्त 2019 को स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा

श्रीनगर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में यूथ क्लब के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में हुए पंचायती चुनावों से प्रदेश के ही युवाओं को लाभ मिलेगा। यहीं के युवा वर्ग पहले पंच बनेंगे, फिर सरपंच बनेंगे और फिर विधायक। इससे आने वाले समय में प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल होगा और यह सब पांच अगस्त 2019 से पहले संभव नहीं था।

भ्रष्टाचार ने दीमक की तरह जम्मू-कश्मीर को खोखला कर दिया था। जम्मू-कश्मीर में बेरोजगार और अर्थव्यव्था को मजूबत करने की दिशा में मोदी सरकार के नेतृत्व मेंद्ध सात नए मेडिकल कॉलेज प्रदेश में बनाए गए हैं। जम्मू-कश्मीर के युवाओं को डाक्टरी की पढ़ाई के लिए अब बाहर जाने की जरूरत नहीं है। ऐसा बहुत वर्ष पहले हो जाना चाहिए था लेकिन पूर्व की सरकारों ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।अमित शाह ने कहा कि 5 अगस्त 2019 को सुनहरी अक्षरों में लिखा जाएगा क्योंकि यह आतंकवाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार का अंत था। जम्मू-कश्मीर के युवाओं को प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है।

Related Articles

Back to top button