ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

नीति आयोग के बिगड़े बोल, कहा- कश्मीर में गंदी फिल्मों को देखने के लिए होता है इंटरनेट का प्रयोग

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट बैन को लेकर नीति आयोग के सदस्य वीके सारस्वत ने बड़ा शर्मनाक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इलाके में इंटरनेट सेवा का इस्तेमाल गंदी फिल्में देखने में होता है।सारस्वत के बयान के बाद उनकी हर तरफ आलोचना हो रही है। हालांकि इसके थोड़ी देर बाद उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनके कहने का मतलब थाकि कश्मीर में इंटरनेट बंद होने से अर्थव्यस्था पर कोई खास असर नहीं पडेगा।

पढ़ें क्या कहा इंटरनेट पांबदी पर
दरअसल सारस्वत ने कहा अगर कस्मीर में इंटरनेट न हो तो क्या फर्क पड़ता है। आप इंटरनेट पर क्या देखते हैं। वहां क्या ई-टेलिंग हो रही है। गंदी फिल्में देखने के अलावा आप इंटरनेट पर कुछ भी नहीं करते हैं। सारस्वत के इस बेतुके बयान की हर तरफ निंदा की जा रही है। बता दें बीते साल पांच अगस्त से अनुच्धेद-370 हटाने जाने के बाद से जम्मू-कस्मीर में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया था। वहीं शनिवार को प्रीपेड कॉल और एसएमएस और 2जी इंटरनेट सेवा शुरू कर दी गई हैं।

सारस्वत ने केंद्रीय मंत्रियों के कश्मीर दौरे को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि राजनेता कश्मीर क्यों जाना चाहते हैं। क्या वे कश्मीर में भी दिल्ली की तर्ज पर सड़कों पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों को खड़ा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राजनेता विरोध प्रदर्शनों को हवा देने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। गौरतलब है कि केंद्र सरकार के 36 मंत्रियों का25 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर के दौरे का कार्यक्रम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button