ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मनोरंजन

मशहूर एक्ट्रेस श्रीला मजूमदार का ओवेरियन कैंसर से निधन, 65 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

मनोरंजन जगत से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सामने आई रहती है। बांग्ला फिल्मों की एक्ट्रेस श्रीला मजूमदार का कोलकाता में निधन हो गया है। एक्ट्रेस पिछले तीन साल से ओवेरियन कैंसर से पीड़ित थीं और बीते शनिवार वह दुनिया से चल बसीं। श्रीला की मौत से इंडस्ट्री से शोक की लहर दौड़ गई है।

65 वर्षीय श्रीला की मौत की पुष्टि करते हुए उनके पति एसएनएम आब्दी ने कहा कि पिछले साल नवंबर में वह बीमार हो गई थीं। उस वक्त वह घर पर ही थीं। श्रीला 13 से 20 जनवरी तक टाटा मेडिकल कैंसर सेंटर अस्पताल में भर्ती थीं और 27 जनवरी को वह हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गईं।

बताया जा रहा है कि श्रीला का अंतिम संस्कार रविवार को कोलकाता में किया जाएगा। काम की बात करें तो श्रीला ने 16 साल की उम्र में फिल्म ‘परशुराम’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वह शबाना आजमी, स्मिता पाटिल, नसीरुद्दीन शाह जैसे स्टार्स के साथ नजर आईं। श्रीला को आखिरी बार कौशिक गंगोपाध्याय की फिल्म पालन में देखा गया था।

Related Articles

Back to top button