ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
विदेश

एलन मस्क को पछाड़कर बर्नार्ड अरनॉल्ट बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स

 टेस्ला, Starlink और एक्स के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) के सिर से विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज छिन गया है। टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट के बाद मस्क की संपत्ति में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। फ्रांस के कारोबारी एवं लग्जरी ब्रांड लुई वीटॉन के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनियर्स के मुताबिक बर्नार्ड अरनॉल्ट की नेटवर्थ 207.6 बिलियन डॉलर के आसपास पहुंच गई है। वहीं एलन मस्क की कुल संपत्ति अब 204.7 बिलियन डॉलर है।

बर्नार्ड अरनॉल्ट ने एलन मस्क को छोड़ा पीछे

बर्नार्ड अरनॉल्ट एलन मस्क को पीछे छोड़ते हुए विश्व के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति मस्क से 3 बिलियन डॉलर ज्यादा हो चुकी है। ध्यान देने वाली बात ये है कि LVMH का शुक्रवार को मार्केट कैप बढ़कर 388.8 बिलियन डॉलर के पार चला गया था। वहीं टेस्ला का मार्केट कैप फिलहाल 586.14 बिलियन डॉलर है।

जानिए टॉप-10 अमीरों के नाम

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर्स लिस्ट के मुताबिक, बर्नार्ड अरनॉल्ट और एलन मस्क के बाद इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस का नाम आता है। उनकी नेटवर्थ 181.30 बिलियन डॉलर है। चौथे स्थान पर लैरी एलिसन का नाम है। उनकी नेटवर्थ 142.20 बिलियन डॉलर है। 139.1 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। इसके बाद वॉरेन बफे (Warren Buffett), लैरी पेज (Larry Page), बिल गेट्स (Bill Gates), सर्गी ब्रिन और स्टीव बाल्मर का नाम भी विश्व के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल है।

अंबानी और अडानी की कितनी है नेटवर्थ

एशिया और भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी का नाम फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनियर्स लिस्ट में 11वें स्थान पर है। उनकी नेटवर्थ 104.4 बिलियन डॉलर है। वहीं भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी इस लिस्ट में 16वें स्थान पर हैं। वह कुल 75.7 बिलियन डॉलर के मालिक हैं।

Related Articles

Back to top button