ब्रेकिंग
मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर...
मध्यप्रदेश

दो कांग्रेस नेताओं के बीच गाली-गलौज के वीडियोज हुए वायरल, इस बात पर हुई बहस

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता चुनाव में हुई हर की समीक्षा किस तरह करते हैं यह हम आपको दिखाते हैं। आज भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय में चुनाव परिणाम पर अनौपचारिक बातचीत करते हुए कांग्रेस के दो नेता आपस में इस तरह भिड़ गए की दोनों में गाली गलौज और हाथापाई तक हो गई।

कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार और प्रदेश प्रवक्ता शहर यार खान चुनाव की हार पर अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे कि तभी प्रदीप अहिरवार ने हार के लिए दिग्विजय सिंह को जिम्मेदार ठहरा दिया। यह सुनकर कमलनाथ के कट्टर समर्थक शहरयार खान नाराज हो गए और दोनों में जमकर कहासुनी हो गई।

मामला इतना बढ़ा की पीसीसी दफ्तर के सामने ही दोनों आपस में उलझ गए और दोनों में जमकर लात घूंसे चले। आनन फानन में वहां मौजूद कुछ लोगों ने दोनों को अलग किया। लेकिन इसके बाद भी दोनों नेता एक दूसरे को गालियां और धमकी देते नजर आए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस मामले में बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो जारी करते हुए लिखा- कांग्रेस की जूतम पैजार , हाथापाई , गालीगलोच वाली संस्कृति एक बार फिर उजागर…पीसीसी में जमकर हुई गालीगलोच , अंदर कुर्सियाँ तक चली…मामला दिग्विजय सिंह को गाली बकने का…कमलनाथ समर्थक अनुसूचित जाति के नेता प्रदीप अहीरवार को दिग्विजय समर्थक कांग्रेस के प्रवक्ता शहरयार ख़ान ने पीसीसी में खुलेआम बकी गालियाँ और धमकाया…अंतर्कलह , झगड़े जारी।

Related Articles

Back to top button